{"_id":"65d8ce168c3aa69b9802d820","slug":"foundation-stone-of-redevelopment-works-worth-rs-14771-crore-at-11-stations-on-26th-hisar-news-c-21-hsr1020-327972-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 11 स्टेशनों पर 147.71 करोड़ रुपये के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 11 स्टेशनों पर 147.71 करोड़ रुपये के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास 26 को
विज्ञापन
हिसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को बीकानेर मंडल की 11 स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों व 11 लेवल क्रॉसिंग्स पर आरओबी/आरयूबी के कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने शुक्रवार को मंडल कार्यालय में पत्रकारवार्ता में कहा कि 26 फरवरी को चरखी दादरी, कोसली, गोगामेड़ी, मंडी डबवाली, महेंद्रगढ़, लोहारू, मंडी आदमपुर, रायसिंहनगर, हांसी, कालांवाली व भट्टू स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 147.71 करोड़ रुपये की लागत के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।
इसी प्रकार रेवाड़ी-बठिंडा, बीकानेर-बठिंडा तथा बीकानेर-रेवाड़ी रेल खंड के 11 समपार फाटकों पर 227.07 करोड़ रुपये की लागत के आरओबी/आरयूबी कार्य का शिलान्यास/लोकार्पण किया जाएगा। इनमें से 4 आरओबी का शिलान्यास एवं 7 आरओबी/आरयूबी का लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक पवन गुरावा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश चंद जेवलिया, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह बारहठ उपस्थित रहे।