फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former senior deputy mayor's brother dies after being hit by a cow

Hisar News: गाय की टक्कर से लगने से चोटिल पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर के भाई की मौत

Mon, 02 Dec 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 02 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Former senior deputy mayor's brother dies after being hit by a cow
हिसार। सड़कों पर बेसहारा गोवंश की वजह से एक और जान चली गई। अपने चाचा की अंतिम यात्रा में जा रहे पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी के भाई प्रेम प्रकाश सैनी को अचानक एक गाय ने टक्कर मार दी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना 28 नवंबर की है।
विज्ञापन

दयानंद सैनी के चाचा मोहन लाल सैनी का 27 नवंबर को निधन हो गया था। 28 नवंबर को उनके शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। शव यात्रा घर से कुछ दूर ही पहुंची थी कि एक गाय दौड़ती हुई आई और लोगों को टक्कर मारने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। गाय की टक्कर लगने से प्रेम प्रकाश सैनी मुंह के बल सड़क पर जा गिरे। उनके शरीर में अंदरूनी चोटें आईं, जिसका उस समय पता नहीं चला। उसी रात करीब 10 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी दिल की धड़कन भी कम हो गई थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दयानंद सैनी ने बताया कि गाय की टक्कर से उनके भाई को अंदरूनी चोटें आईं थीं, जिस कारण दिल को खून की सप्लाई करने वाली नस में रक्त का थक्का जम गया। इस कारण से उन्हें हार्ट अटैक आया।
विज्ञापन


खेतीबाड़ी करते थे प्रेम प्रकाश सैनी
दयानंद सैनी ने बताया कि उनके भाई 56 साल के थे और खेतीबाड़ी करते थे। उनके चार बच्चे हैं, जो अभी अविवाहित हैं।

बेसहारा पशुओं के कारण हुईं मौतें
- अगस्त 2015 में एक मोबाइल गैलरी संचालक के पिता की गाय की टक्कर लगने से मौत।
- नवंबर 2016 में हिसार-तोशाम रोड पर पशु को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलटने से दो युवकों की मौत।
- अक्तूबर 2017 में साउथ बाईपास पर गाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत।
- नवंबर 2017 को बालसमंद रोड पर हादसे में रोहतक के निंदाना गांव के युवक की मौत
- दिसंबर 2017 को गाय की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत।
- फरवरी 2018 में महावीर कॉलोनी निवासी महिला की मौत।
- फरवरी 2018 में गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी पलटी, एक की व्यक्ति की मौत।
- सितंबर 2018 में चौथा मिल के पास सांड की टक्कर से सादलपुर निवासी बाइक सवार युवक की मौत।
- दिसंबर 2020 में सिरसा रोड पर पशु के कारण हुए हादसे में सातरोड खुर्द निवासी युवक की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed