{"_id":"6358438754cea2204138be8d","slug":"former-chief-minister-bhupinder-singh-hooda-attended-ram-rami-program-in-adampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर उपचुनाव: हुड्डा बोले- जिसका हाथ पकड़ लूं, फिर छोड़ता नहीं हूं, आदमपुर के लोगों का हाथ पकड़ने आया हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमपुर उपचुनाव: हुड्डा बोले- जिसका हाथ पकड़ लूं, फिर छोड़ता नहीं हूं, आदमपुर के लोगों का हाथ पकड़ने आया हूं
Wed, 26 Oct 2022 01:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:43 AM IST
सार
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा राम-रमी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि वोटिंग वाले दिन तक किसी को चैन से नहीं बैठना है, ‘जागू रहो, लागू रहो’।
विज्ञापन
बीर सिंह दलाल को कांग्रेस में शामिल करते कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आदमपुर के लोग एक वोट से दो विधायक चुनेंगे, एक जयप्रकाश जेपी और दूसरा भूपेंद्र सिंह हुड्डा। मैं एक बार जिसका हाथ पकड़ लूं, फिर कभी नहीं छोड़ता। आदमपुर के लोगों का हाथ पकड़ने आया हूं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आदमपुर मंडी में आयोजित राम-रमी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि वोटिंग वाले दिन तक किसी को चैन से नहीं बैठना है, ‘जागू रहो, लागू रहो’। इससे पहले यहां से जो विधायक थे, उन्होंने न बतौर विधायक और न ही बतौर सांसद कभी जनता की आवाज संसद या विधानसभा में उठाई। सांसद निधि तक को खर्च नहीं किया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कुलदीप बिश्नोई को प्रवासी पक्षी करार दिया। उनसे पूछा कि आदमपुर की जनता कुलदीप से मिलने लंदन कैसे जाएगी। उदयभान ने याद दिलाया कि जब कुलदीप को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था तो उन्होंने कुलदीप को बधाई दी थी।
विज्ञापन
जब मैं हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बना तो कुलदीप ने कांग्रेस से बगावत कर दी। यह उनकी अनुसूचित जाति विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। खुद कुलदीप बिश्नोई आदमपुर में नहीं रहना चाहते। इसलिए उन्होंने चौधरी भजन लाल का मकान भी बेच दिया।
जयप्रकाश जेपी ने हुड्डा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को गिनवाया। उन्होंने कहा कि हुड्डा कार्यकाल के दौरान आदमपुर में 17 वाटर वर्क्स, आईटीआई, 2 मॉडल गांव, सड़कें, गलियां, बालसमंद को तहसील बनाने, नौकरियां देने सहित अन्य विकास कार्य कराए गए। अगर भाजपा में हिम्मत है तो 8 साल के कामों पर वोट मांगे।
सवा तीन साल बाद बीर सिंह दलाल ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ
हिसार। सवा तीन साल पहले भाजपा में शामिल हुए बीर सिंह दलाल ने फिर से कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वे मंगलवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अध्यक्ष चौधरी उदयभान की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। इसके अलावा इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के रविंद्र जांघू, आदमपुर व्यापार प्रकोष्ठ प्रधान दीपक जांघू आदि भी कांग्रेसी बने।
बीर सिंह दलाल ने वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। अब वे कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा से नाराज चल रहे थे। बीर सिंह दलाल को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों में गिना जाता रहा है। अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आदमपुर उपचुनाव में कमान संभाली तो बीर सिंह को कांग्रेस से जुड़ने की चर्चा चल रही थी।
बीर सिंह दलाल आदमपुर उपचुनाव में जयप्रकाश को टिकट देने से नाराज चल रहे थे। उन्होंने समर्थकों की बैठक बुलाकर जयप्रकाश का विरोध करने एलान भी कर दिया था। पिछले सप्ताह राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा बीर सिंह दलाल को मनाने उनके आवास पहुंचे थे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 28 अक्तूबर को बीर सिंह के हिसार स्थित आवास पर भी जाएंगे।