फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   form 7 november four wheelars entry ban

राजगुरु मार्केट में सात नवंबर से बंद होगा चौपहिया वाहनों का प्रवेश

Sat, 31 Oct 2020 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
form 7 november four wheelars entry ban
बाजारों का निरीक्षण करते निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग, एसपी बलवान सिंह राणा व अन्य। - फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा के साथ मिलकर शुक्रवार को राजगुरु मार्केट की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान तय किया गया कि 7 से 14 नवंबर तक राजगुरु मार्केट में प्रवेश द्वारों पर नाकाबंदी करके चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा संकरी गलियों में बने प्रवेश द्वारों पर गली के बीच में लोहे के पाइप लगाकर वाहनों की आवाजाही को बंद किया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से पहले ट्रैफिक प्लान की रिहर्सल की जाएगी और आने वाली कमियों को दूर किया जाएगा। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने राजगुरु मार्केट के दुकानदारों व व्यापारियों के साथ भी यातायात व्यवस्था की लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही उनसे इस बारे में सुझाव भी लिए।
विज्ञापन

नगर निगम करेगा पेड पार्किंग की व्यवस्था
इस दौरान आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि राजगुरु मार्केट में दूर से आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए निगम की तरफ से उचित स्थान पर पेड पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान दुपहयिा वाहनों से 10 रुपये व चौपहिया वाहनों से 20 रुपये पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों व व्यापारियों से त्योहारी समय में दुपहिया वाहन ही इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में बढ़ाई जाएगी पुलिस गश्त
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधक शहर हिसार व ट्रैफिक थाना प्रबंधक को पीसीआर, राइडर व पैदल गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों में चोर-उचक्कों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

एक माह तक चलेगा मास्क न लगाने वालों के खिलाफ अभियान
पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मास्क लगाने के निर्देशों की पालना करवाने को लेकर 30 नवंबर तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बिना मास्क नहीं पहनकर बाहर निकलने वाले लोगों के चालान किए जाएंगे और चालान राशि नहीं जमा करवाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला पुलिस की 60 टीमों का गठन किया गया है। इस मौके पर उपपुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था जोगिंद्र शर्मा, ट्रैफिक थाना प्रबंधक शमशेर सिंह, निगम तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed