फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Forgery in the Municipal Corporation, chargesheeted the cleaning inspector for the GPS being turned off

नगर निगम में फर्जीवाड़ा, जीपीएस बंद रहने पर सफाई निरीक्षक को चार्जशीट किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Forgery in the Municipal Corporation, chargesheeted the cleaning inspector for the GPS being turned off
हिसार। नगर निगम में कचरा उठाने वाले 71 वाहनों का जीपीएस एक महीने से बंद पड़ा है। जीपीएस लोकेशन बंद होने के कारण निगम के पास इस बात का कोई रिकॉर्ड जमा नहीं हुआ कि एक महीने में यह वाहन कितने किलोमीटर चले और इन पर तेल का कितना खर्चा हुआ। इस फर्जीवाड़े का पता चलने पर मुख्य सफाई निरीक्षक को चार्जशीट करने के बाद जीपीएस सर्विस को संभालने की जिम्मेदारी इलेक्ट्रिक शाखा के जेई रामदिया शर्मा को सौंपी गई है। वहीं अब निगम प्रशासन सफाई वाली गाड़ियां कहां और कितनी चली इसका पता करने के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार करवाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम के सफाई अमले में 71 गाड़ियां शामिल हैं, जिनमें टाटा एस, ट्रैक्टर व जेसीबी शामिल हैं। इन गाड़ियों पर नजर रखने के लिए जीपीएस सिस्टम लगा हैं। इनकी जीपीएस रिपोर्ट के आधार पर ही निगम में गाड़ियों के तेल के बिल पास किए जाते हैं। कुछ दिनों पहले एक अधिकारी ने जीपीएस लोकेशन देेखने के लिए पासवर्ड मांगा तो पता चला कि 9 जुलाई से इन गाड़ियों की जीपीएस सर्विस बंद पड़ी है। इसके बाद निगमायुक्त ने सीएसआई को चार्जशीट कर दिया तो वहीं एसआई को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

बड़ा सवाल :
निगम ने हर एक वार्ड में तीन से चार गाड़ियां दी हुई हैं। इनकी जिम्मेदारी दरोगा व एएसआई के पास है। इसके अलावा गाड़ियों के रखरखाव के लिए एमटीओ की भी तैनात की हुई है। जब इतने दिन से गाड़ियों की जीपीएस सर्विस बंद पड़ी थी तो इन कर्मचारियों ने इस बारे में अपने उच्च अधिकारियों को अवगत क्यों नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका चार्ज मुझे सौंप दिया गया है। जल्द ही जीपीएस सर्विस को दोबारा से शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर भी तैयार करवाया जाएगा। - रामदिया शर्मा, जेई, इलेक्ट्रिक शाखा, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed