फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Foreign woman befriends on Facebook, extorts Rs 11.39 lakh in the name of visiting India

फेसबुक पर विदेशी महिला ने की मित्रता, भारत यात्रा के नाम पर ऐंठे 11.39 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Foreign woman befriends on Facebook, extorts Rs 11.39 lakh in the name of visiting India
हिसार। फेसबुक पर लंदन की रहने वाली महिला ने मित्रता कर भारत यात्रा पर आने की बात कहकर सेक्टर 9-11 निवासी सुभाष से 11.39 लाख रुपये ऐंठ लिए। यह धोखाधड़ी विदेशी मुद्रा बदलने के नाम पर की गई। साइबर सेल थाना में दी शिकायत के आधार पर पुलिस ने लिंडसे एलमोर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सुभाष ने बताया कि लंदन की रहने वाली लिंडसे एलमोर से अप्रैल 2022 में फेसबुक पर दोस्ती हुई। उसने कहा कि वह भारत यात्रा पर आना चाहती है। 16 मई को मेरे पास कॉल आई और कहा कि वह मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारी बोल रहे हैं। आपकी दोस्त लिंडसे एलमोर यहां पहुंची हुई है और विदेशी मुद्रा के सत्यापन के लिए प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 65 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। मानवता के नाते उसने खाते में रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद 187000, 487800, 4 लाख रुपये जमा करवा दिए। इनके बाद 324500 रुपये जमा करवाए वे खाता नंबर गलत होने के कारण वापस आ गए। इसके बाद शक हुआ कि मेरे साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed