फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For those doing 4 year graduation, B.Ed will be of one year duration.

Hisar News: 4 वर्षीय ग्रेजुएशन करने वालों के लिए एक साल की होगी बीएड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
For those doing 4 year graduation, B.Ed will be of one year duration.
हिसार। बीएड करने वाले विद्यार्थियों के सुनहरा अवसर है। बीएड अगले सत्र से एक बार फिर एक साल की होगी। एनसीटीई ने इस कोर्स की घोषणा करने के साथ ही अगले माह मार्च में पॉलिसी जारी करने के लिए तैयारी कर ली है। एक वर्षीय बीएड में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए शर्त ये रहेगी की विद्यार्थी को नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स करना होगा। वहीं गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में इस सेशन से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीए-बीएड व बीएससी बीएड कोर्स 50-50 सीटों के साथ शुरू किए गए हैं। नई शिक्षा नीति के तहत चार साल की ग्रेजुएशन करने वाले विद्यार्थी ही एक साल की बीएड में दाखिला ले सकेंगे। वही जिन विद्यार्थियों ने 3 साल की ग्रेजुएशन करने वाले विद्यार्थियों के लिए बीएड कोर्स 2 साल का ही रहेगा। इसका फायदा उन विद्यार्थियों को मिलेगा, जो शिक्षण के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं। टीचर एजुकेशन पॉलिसी में यह बदलाव सत्र 2026-27 से लागू होगा। बीएड 2015 तक ग्रेजुएशन के बाद एक साल की होती थी, लेकिन एनसीटीई (नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन) ने इसे बढ़ाकर दो साल का कर दिया था। कोर्स की अवधि बढ़ने के बाद से हर साल एडमिशन की संख्या में कमी आ रही थी। न्यू एजुकेशन पॉलिसी लागू होने के बाद से बीएड की अवधि दोबारा कम करने पर विचार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed