{"_id":"677835420ad95569c705bbda","slug":"fog-wreaks-havoc-a-dumper-hits-a-roadways-bus-carrying-60-passengers-16-vehicles-collide-on-nh-9-hisar-news-c-21-hsr1020-537601-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कोहरे का कहर... 60 सवारियों से भरी रोडवेज बस को डंपर ने मारी टक्कर, एनएच-9 पर टकराए 16 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कोहरे का कहर... 60 सवारियों से भरी रोडवेज बस को डंपर ने मारी टक्कर, एनएच-9 पर टकराए 16 वाहन
विज्ञापन
अग्रोहा के पास कोहरे के कारण एक के बाद एक टकराए 16 वाहन।
हिसार। कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने शुक्रवार को आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह सात बजे ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 0 रही, वहीं शहर में 2-3 मीटर दर्ज की गई। दोपहर 12 बजे दृश्यता 100 मीटर के आसपास रही। इस सीजन के सबसे घने कोहरे के कारण हिसार- चंडीगढ़ हाइवे पर खेदड़ थर्मल पावर प्लांट के पास 60 यात्रियों से भरी बस में डंपर ने टक्कर मार दी। बस की गति कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। हालांकि 6 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। कम दृश्यता के कारण वाहन रैंग-रैंग कर चले। बावजूद इसके हिसार-सिरसा नेशनल हाइवे पर करीब 16 वाहन आपस में टकरा गए। धुंध के कारण ट्रेनों व लंबी दूरी की बसें देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं। बालसमंद में प्रदेश में सबसे कम 12.5 डिग्री अधिकतम तापमान और न्यूनतम 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह करीब सवा आठ बजे चमारखेड़ा से हिसार जाने वाली रोडवेज बस थर्मल प्लांट के नजदीक पहुंची तो एक होटल पर खड़ा डंपर तेजी से हाइवे पर चढ़ने लगा और बस में टक्कर मार दी। इसके बाद यात्रियों को अन्य बसों में बिठाकर गंतव्य को रवाना किया। अग्रोहा में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर अग्रोहा गोशाला के पास धुंध के कारण एक के बाद एक आधा दर्जन वाहन टकरा गए। हालांकि वाहनों की रफ्तार कम होने से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। उधर सिरसा- हिसार एनएच 9 पर एक चालक ट्रक को हाइवे पर चढ़ा रहा था, तभी फलों से भरा ट्रक टकरा गया। इसके बाद पीछे से आ रहे 9 से वाहन आपस में टकरा गए। तीन वाहन चालकों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाया।
एयरपोर्ट चौक पर 3 बसें भिड़ीं, 5 घायल
धुंध के कारण एयरपोर्ट चौक पर सुबह करीब साढे आठ बजे तीन बसें भिड़ गई। एक छात्रा समेत 5 यात्री घायल हो गए। सिविल अस्पताल में दाखिल सपना ने बताया कि वह हांसी से बस में सवार हुई थी। एयरपोर्ट चौक के पास अचानक गाय सामने आने पर एक चालक ने बस को ब्रेक लगाए, जिससे पीछे वाली बस उस बस में टकराई। फिर मैं जिस बस में थी वह आगे चल रही दूसरी बस के पीछे जा टकराई।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के लिए रात्रि बस सेवा बंद
रोडवेज ने शनिवार से रात 11 बजे हिसार से चंडीगढ़ रूट पर दौड़ रही रोडवेज बस सेवा को बंद कर दिया है। यह फैसला बढ़ती धुंध के कारण लिया गया है। डिपो महाप्रबंधक मंगल सैन ने बताया कि आगामी आदेश तक यह सेवा बंद रहेगी। हादसे के बाद रोडवेज बसों में पीली पट्टी तथा फोग लाइटें लगाई जा रही हैं।
6 ट्रेनों की चाल बिगड़ी
कोहरे के कारण किसान एक्सप्रेस 1.33 घंटा, रेवाड़ी - बठिंडा एक्सप्रेस 1.24 घंटा, दिल्ली एक्सप्रेस 48 मिनट, सिरसा-धुरी 43 मिनट तथा गोरखधाम एक्सप्रेस 5.43 घंटे देरी से पहुंची। सुबह देरी से पहुंचने के कारण गोरखधाम एक्सप्रेस शाम को भी करीब 6 घंटे देरी से आई।
-- -
गलन के कारण कांपे हाड़े, आज भी भीषण कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
हिसार। शहर में शुक्रवार को घने कोहरे के बीच हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास हुआ। गलन के कारण गर्म कपड़ों में भी लोग कंपकंपाते रहे। इस वजह से बाजारों में आवाजाही कम रही। शाम होते ही फिर से शहर घने कोहरे के आगोश में आ गया। शनिवार को भी भीषण कोहरा छाएगा। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही शनिवार रात मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इसके असर से 5 व 6 जनवरी को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 7 जनवरी से एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और कोहरा, शीतलहर व शीत दिवस की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। ब्यूरो
--
ट्रेनों में लगाई जाएगी फोग डिवाइस
हिसार। सर्दियों के मौसम में कम तापमान से रेललाइन के सिकुड़ने एवं कोहरे में रेल संचालन को लेकर विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं। बीकानेर मंडल की 272 पैसेंजर ट्रेनों एवं लगभग 126 गुड्स ट्रेनों में फोग डिवाइस लगाई जाएगी, जो कोहरे में सिग्नल संबंधी सटीक सूचना देगी। फोग डिवाइस लगभग 2000 मीटर पहले ही लोको पायलट को आगे आने वाली किसी भी दुर्घटना संभावित वस्तु के बारे में अलर्ट करती है। इसके साथ ही रेलपथ पर गुड्स वार्निंग बोर्ड की दक्षता बढ़ाने के लिए रेडियम की पट्टी लगाई जाएगी एवं चूना पट्टी की व्यवस्था की जाएगी। संवाद