फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fog will cover from today, cold will also increase

Hisar News: आज से छाएगा कोहरा, ठंड भी बढ़ेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fog will cover from today, cold will also increase
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के साथ ही आज दोबारा से कोहरा छाएगा। इसके अलावा शनिवार से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर पश्चिमी हो जाएगी, जिससे ठंड भी बढ़ेगी। उधर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे। यही नहीं शाम को कई जिलों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मौसम में बदलाव जारी है। शुक्रवार रात को पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से आगे निकल गया है। इस कारण अब पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर एक बार फिर से बर्फीली हवाओं का रुख हो जाएगा। इससे जनवरी के पहले दो सप्ताह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और नए साल का स्वागत हाड़ कंपा देने वाली ठंड से होगा। शनिवार सुबह से ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मध्यम श्रेणी का कोहरा छाया रहने की संभावना बन रही है। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 15.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 से 11.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इस दौरान सिरसा में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed