{"_id":"693db3e76fca2d0df90a0784","slug":"fog-lights-are-being-installed-on-roadways-buses-to-improve-visibility-in-fog-hisar-news-c-21-1-hsr1012-769911-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: धुंध में दृश्यता बढ़ाने के लिए रोडवेज बसों पर लगाई जा रही फॉग लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: धुंध में दृश्यता बढ़ाने के लिए रोडवेज बसों पर लगाई जा रही फॉग लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। धुंध शुरू होने से पहले सब डिपो की रोडवेज बसों पर फॉग लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। इस बार बसों पर अतिरिक्त एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं, जो कि धुंध में करीब 20 फीट तक दृश्यता बढ़ाने का काम करेंगी। यह कदम कोहरे के मौसम में यात्रियों और बसों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
एलईडी नीचे की तरफ रोशनी फेंककर सड़क पर फोकस करती हैं, जिससे दृश्यता सुधरती है और अन्य वाहन चालकों को भी आपकी मौजूदगी का पता चलता है। यह एलईडी लाइटें साधारण फॉग लाइटों से ज्यादा दृश्यता देंगी। अभी इन्हें कुछ बसों पर लगाया गया है। आने वाले दिनों में सभी बसों पर इसे लगाया जाएगा।
बसों पर फॉग लाइट लगाई जानी आवश्यक है। ताकि धुंध के दौरान बसों को चलाने में चालकों को परेशानी न हो। बसों पर फॉग लाइट लगाई जा रही हैं।- सतीश बामल, प्रधान, चालक संघ।