{"_id":"6941a88edcf2c5db8f0ec754","slug":"fog-effect-gju-changes-timings-for-morning-exams-hisar-news-c-21-hsr1020-771524-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का असर : जीजेयू ने सुबह की परीक्षाओं के समय में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का असर : जीजेयू ने सुबह की परीक्षाओं के समय में किया बदलाव
विज्ञापन
हिसार। घने कोहरे और धुंध के कारण विद्यार्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने सुबह सत्र में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के अनुरोध पर लिया है।
अब सुबह सत्र की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय 9:30 बजे से 12:30 बजे के स्थान पर 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। यह बदलाव विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी डिग्री कॉलेजों पर लागू होगा।
पिछले दो दिनों से लगातार छाए कोहरे के चलते विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई विद्यार्थी देरी से भी पहुंच रहे थे, जिससे परीक्षा संचालन प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
वर्तमान में विवि से संबद्ध कॉलेजों में तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। इसके अलावा 18 दिसंबर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी शुरू होंगी। हालांकि, इवनिंग शिफ्ट की परीक्षाओं के समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
कैंपस परीक्षाओं का शेड्यूल यथावत
जीजेयू कैंपस में एमएससी जूलोजी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 दिसंबर से शुरू होकर 1 जनवरी तक चलेंगी। वहीं एमएससी बॉटनी की परीक्षाएं भी 22 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी।