{"_id":"6443ce8823bc3ea9f084110c4547da92","slug":"fog-effect-drop-in-temperature-trains-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का चौतरफा असर : तापमान में गिरावट, ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का चौतरफा असर : तापमान में गिरावट, ट्रेनें लेट
जींद/ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2013 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को भी कोहरे से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। कोहरे में विजिबिलिटी 15 मीटर ही रही। इस कारण दोपहर तक वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ीं। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा।
विजिबिलिटी कम होने से फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट हुई। इसके अलावा गंगानगर से नई दिल्ली को जाने वाली इंटरसिटी दो घंटे और दिल्ली से जींद आने वाली पैसेंजर ट्रेन 40 मिनट लेट पहुंची।
छिंदवाड़ा एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, फिरोजपुर से सराय रोहिला इंटरसिटी दो घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से रेलवे जंक्शन पर पहुंची। कोहरे से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को कोहरा सुबह साढ़े ग्यारह बजे छटा, लेकिन धूप मंदी रही।