फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fled with the woman's earrings after distracting her with conversation.

Hisar News: बातों में उलझाकर महिला के कानों की बालियां लेकर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fled with the woman's earrings after distracting her with conversation.
हिसार। शहर की महावीर कॉलोनी निवासी एक महिला को तीन लोगों ने बातों में उलझाकर उसके कानों की सोने की बालियां उतरवा लीं और फिर उन्हें लेकर भाग गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महावीर कॉलोनी निवासी बीरमति ने बताया कि वह सोमवार को बाजार गई थी। दोपहर करीब दो बजे वह पारिजात चौक पर पानी पी रही थी। इसी दौरान दो महिलाएं और एक युवक उसके पास आए। उन्होंने उससे बठिंडा जाने का रास्ता पूछा और फिर बातचीत में उलझा लिया। इसके बाद वे उसे ग्रोवर मार्केट ले गए जहां बातों में फंसाकर उसके कानों की सोने की बालियां उतरवा लीं। बालियां लेने के बाद तीनों मौके से भाग गए। कुछ देर बाद महिला को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed