फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Five thousand people will carry out a cleanup drive together next week.

Hisar News: अगले सप्ताह पांच हजार लोग एक साथ करेंगे सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Five thousand people will carry out a cleanup drive together next week.
नगर निगम कार्यालय में पार्षदों के साथ बैठक करते अतिरिक्त आयुक्त डॉ.वेदप्रकाश व एएमसी डॉ.प्रदीप
हिसार। प्रदेश के सभी 23 जिलों में अगले सप्ताह एक साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा। हिसार में भी व्यापक स्तर पर होने वाले इस अभियान में पांच हजार से अधिक लोगों को एक साथ सफाई के लिए जुटाने की योजना है।
विज्ञापन

अभियान के जरिये सामूहिक जनभागीदारी का संदेश देने के साथ हरियाणा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। अभियान 6 या 7 अक्तूबर को आयोजित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

तैयारियों को लेकर मंगलवार को नगर निगम के मुख्य सभागार में अतिरिक्त आयुक्त डॉ. वेद प्रकाश और अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने पार्षदों के साथ बैठक की। इसमें पार्षद मनोहर लाल, नवीन कुमार, सुरेश जांगड़ा, सत्यवान पान्नू, राजेश अरोड़ा, हरिसिंह सैनी, मोहित सिंघल, संजय डालमिया, पार्षद प्रतिनिधि बिजेंद्र शर्मा और सुनील वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर जिले में निर्धारित स्थान पर जुटेंगे लोग
अतिरिक्त आयुक्त डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि निर्धारित तिथि पर प्रदेश के सभी 23 जिलों में एक साथ सफाई अभियान शुरू होगा। प्रत्येक जिले में तय स्थान पर नागरिक, जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एकत्र होकर सफाई गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। हर जिले में पांच हजार से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना है।

ऑनलाइन लिंक से करवा सकेंगे पंजीकरण
अभियान में शामिल होने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी। प्रतिभागियों को अभियान से जुड़ने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बैठक में अभियान की रूपरेखा, जनभागीदारी और विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां तय करने को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed