फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Five sweet storage operators sent to jail on charges of using domestic cylinders

घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल करने के आरोप में पांच मिष्ठान भंडार संचालकों को भेजा जेल

Sun, 01 Nov 2020 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Five sweet storage operators sent to jail on charges of using domestic cylinders
घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किए पांच मिष्ठान भंडार के संचालकों को शनिवार को हिसार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, खाद्य सुरक्षा विभाग व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीमों ने गांव काबरेल व सीसवाल में कार्रवाई करते हुए काबरेल के सैनी मिष्ठान भंडार, न्यू सैनी मिष्ठान भंडार, बालाजी मिष्ठान भंडार एवं नोखा बीकानेर मिष्ठान भंडार से बरामद करीब ढाई क्विंटल गुलाब जामुन, रसगुल्ला व चमचम को मिट्टी के गड्ढे में दबाकर नष्ट करवाया था। वहीं टीम ने गांव ढाणी सीसवाल के कल्पना मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला, चमचम, बूंदी सहित चार के सैंपल लिए थे। पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक जयदीप जांगड़ा की शिकायत के आधार पर सैनी मिष्ठान भंडार से नौ, न्यू सैनी मिष्ठान भंडार से छह, बालाजी मिष्ठान भंडार से तीन, नोखा बीकानेर मिष्ठान भंडार से चार और कल्पना मिष्ठान भंडार से आठ घरेलू सिलिंडर मिलने पर इनके संचालक बेगराज, राजेश, संदीप, तेजपाल व रोहताश के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed