फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Five streets of Gandhi Colony and Uttam Nagar will be paved

गांधी कॉलोनी व उत्तम नगर की पांच गलियां होंगी पक्की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Five streets of Gandhi Colony and Uttam Nagar will be paved
हांसी। हांसी के गांधी कॉलोनी व उत्तम नगर के निवासियों को जर्जर गलियों की समस्या से निजात मिलेगी। इन कॉलोनियों की पांच गलियों को 40 लाख रुपये की लागत से पक्का किया जाएगा। शनिवार को विधायक विनोद भयाना ने इन गलियों के निर्माण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक भयाना ने कहा कि शहर में सीवरेज लाइन, पेयजल लाइन तथा बारिश के पानी निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर पाइप लाइन बिछाई जा रही हैं। कई सड़कों व गलियों का निर्माण भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में हांसी की चमक दमक दिखाई देने लग जाएगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल के अध्यक्ष अशोक ढालिया, एडवोकेट गुलशन बब्बर ,अशोक ठकराल मदन मोहन शेट्टी, घोलू चावला, गुरूप्रीत सिंह, सुभाष अरोड़ा, पप्पू किशोरी नागपाल, राजीव शर्मा, हरीश कुकडेजा, संतलाल मेहता, ओमप्रकाश इलाबादी, विनोद सपरा, पवन बागड़ी, ज्ञानी डाबी, राघव शर्मा, चिराग मुंजाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन गलियों को निर्माण शुरू
उन्होंने बताया कि गांधी कॉलोनी की चार गलियों तथा उत्तम नगर की एक गली का निर्माण शुरू करवाया गया है। इनमें 9 लाख रुपये से मुकेश टुटेजा के मकान से सतीश टुटेजा के मकान तक गली का निर्माण, 9 लाख रुपये से भगवानदास तनेजा मकान से एसडी महाविद्यालय की दीवार तक, 7 लाख की लागत से प्रेम के मकान से हरीश कुकरेजा के मकान तक, 7 लाख की लागत से गुलशन बब्बर के मकान से एसडी महिला महाविद्यालय तक गली का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही उत्तम नगर में कृष्ण कृपा मंदिर वाली गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। इस गली के निर्माण पर 7 लाख 66 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed