{"_id":"c32e176d4dc8d14d0b2eea5b92e2159d","slug":"first-time-lane-system-will-start-at-hisar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पहली बार शुरू होगा लेन सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पहली बार शुरू होगा लेन सिस्टम
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हमारे शहर में पहली बार एक तरह से लेनिंग सिस्टम शुरू होगा। नागोरी गेट से पारिजात चौक तक हटाए गए डिवाइडर की तर्ज पर शनिवार को गुरुद्वारा के सामने का डिवाइडर भी पूरी तरह से नागोरी गेट चौक तक हटा दिया गया।
विज्ञापन
पूरे रोड को वन वे कर दिया गया। इस पूरे काम के बाद अब पारिजात चौक तक कर्व स्टोन लगाकर तीन लेन बनाई जाएगी।
इन लेनों में दोनों तरफ ऑटो चलेंगे और बीच में अन्य वाहन चलेंगे, जिससे बस स्टैंड से लेकर पारिजात चौक तक कोई जाम की समस्या नहीं रहेगी।
लेन तोड़ी तो होगा चालान
ट्रैफिक पुलिस की मानें तो पूरी तरह से व्यवस्था बन जाने के बाद सख्ती भी बरती जाएगी। अगर कोई ऑटो चालक या गाड़ी चालक लेन तोड़ेगा तो उसका चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऑटो बस अथवा सवारियां भरने वाले वाहन एक लेन में चलेंगे बाकी दूसरी लेन में चलेंगे।
दो लेन जाने के लिए तो एक लेन आने के लिए
बस स्टैंड से पारिजात चौक की तरफ जाने वाले दो लेनों में चलेंगे। नए शहर से बस स्टैंड जाने वाले मुख्य रोड पर एक लेन में चलेंगे।
यह रास्ता रेलवे रोड मार्केट के आगे से होता हुआ गुरुद्वारा के पीछे से निकलेगा। इसके अलावा सीधे ग्रोवर मार्केट के रास्ते से भी बस स्टैंड जाया जा सकेगा। भारी वाहन यहीं से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
पूरे दिन रही ट्रायल पर नजर
नगर निगम के एक्सईएन व ट्रैफिक डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा पूरे दिन ट्रैफिक व्यवस्था ट्रायल पर नजर रखे हुए थे। एक्सईएन रामजीलाल ने बस स्टैंड की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए और चौड़ा रोड करने की बात भी कही।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ेगी तो निगम की पार्किंग का हिस्सा सड़क में मिलाया जा सकता है।
डिवाइडर हटाने के काम के बाद अब सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ बनाने का काम होगा। उसी के साथ ही लेन बनाने का काम भी करवाया जाएगा। नागोरी गेट से पारिजात चौक तक तीन लेन बनेगी।
- रामजीलाल, एक्सईएन, नगर निगम हिसार
ऑटो बस के लिए अलग लेन बनेगी। व्यवस्था ठीक होने के बाद सख्ती भी बरती जाएगी। लेन तोड़ने वालों के चालान काटे जाएंगे।
- जगदेव सिंह, एसएचओ ट्रैफिक, हिसार