फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   first round - election notice issued in 118 villeges

पहले चरण में 118 गांवों में चुनाव का नोटिस चस्पा

Thu, 17 Dec 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
first round - election notice issued in 118 villeges

हिसार। पंचायत चुनाव को लेकर जिले के तीन ब्लॉक के 118 गांवों में नोटिस जारी कर दिया गया है। हर पंचायत मुख्यालय पर चुनाव शेड्यूल की प्रति लगाई गई है।

विज्ञापन


पहले चरण में हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय तथा नारनौंद खंड के लिए नोटिस जारी किया गया है। पहले चरण के तीनों खंड में 23 दिसंबर से नामांकन शुरू होगा। यहां 30 दिसंबर तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें 25 दिसंबर को क्रिसमिस तथा 27 दिसंबर को रविवार के अवकाश के कारण आवेदन नहीं लिए जाएंगे। नामांकन लेने के लिए सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक का समय तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत समिति सदस्य के लिए हिसार प्रथम खंड तथा हिसार द्वितीय खंड के लिए लघु सचिवालय स्थित बीडीपीओ कार्यालय में नामांकन जमा किए जाएंगे।

नारनौंद में पंचायत समिति सदस्य के लिए नारनौंद बीडीपीओ कार्यालय में आवेदन लिए जाएंगे। जिला परिषद के लिए सभी नामांकन हिसार लघु सचिवालय में डीडीपीओ कार्यालय के साथ बने सभागार में लिए जाएंगे।

10 जनवरी को पहले चरण में 7.30 से 4.00 बजे तक मतदान होगा, जिसमें कुल 3 लाख 12 हजार 314 मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए कुल 565 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इसमें 83 संवेदनशील और 75 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। मतदान के लिए 3615 कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए जाएंगे।

हिसार खंड एक के गांव
अलीपुर, बाडया ब्राहमणाण, बाडया रांगडान, बालावास, भगाना, भर्री, भोजराज, बुरे, चारनौंद, चिड़ौद, डाया, डाबड़ा, दाहिमा, ढाणी जाटान,  धांसू, दुबेटा, गंगवा, गुंजार, हरिकोट, हरिता, कैमरी, खरड़, खरकड़ी, खोखा, लाडवी, गांधी नगर, मंगाली आकलान, मंगाली झारा, मंगाली मोहब्बत, मंगाली सुरतिया, मय्यड़, मीरका, मिर्जापुर, पाना महराणा, नलवा, नियाणा, पाना आलमपुर, पायल, रायपुर, शिकारपुर, रावतखेड़ा, सहरस्वा, सातरोड कला, तलवंडी बाहदशाहपुर, तलवंडी राणा, तलवंडी रुक्का।

हिसार द्वितीय खंड के गांव
आर्यनगर, बालसमंद, बांडाहेडी, भेरिया, भिवानी रोहिला, बुडाक, चौधरीवास, देवा, धीरणवास,डोबी, गावड, गोरछी, हिंदवान, जाखोदखेड़ा, काजला, कालवास, खारिया, किरतान, लुदास, मलापुर, मात्रश्याम, मिंगनीखेडा, मुकलान, न्यौलीकला, न्यौली खुर्द, पनिहार चक्क, पातन, रावलवास कला, रावलवास खुर्द, सलेमगढ, सरसाना, बासडा, शाहपुर, सिंघरान, सीसवाला, सुंडावास, टोकस, बीड हिसार, बीड बबरान,ढाणी पीरावालीं, सी ब्लॉक चिकनवास, चंदननगर।


नारनौंद खंड के गांव
भैणी अमीरपुर, बुडाना, गामडा, हैबतपुर, कागसर, कापडो, खेड़ी जालब, खेड़ी लोहचब,खेड़ी रोज,कौथ कलां, कौथ खुर्द, किन्नर, लोहारी राघो, माढा, माजरा, मोठ करनैल, ढाणी कुम्हारण, गढी अजीमा, मोठ रांगडान, मिलकपुर, मिर्चपुर, नाड़ा, पाली, पेटवाड़, राजपुरा, ढाणी ब्राहमणाण, राजथल, राखी खास, राखी शाहपुर, सुलचानी।

1016 अनपढ़ों ने भर दिए नामांकन
पहले चरण में आए नामांकनों में से शिक्षा की शर्त पूरी न करने वालों की अलग सूची तैयार की गई है। जिला खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के अनुसार अब तक आए आवेदनों में 1016 आवेदक शर्त पूरी नहीं करते। इस कारण इनके नामांकन रद होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed