फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   First dose was administered due to fear of Corona, people are hesitant to second

कोरोना के डर से पहली डोज लगवाई, दूसरी से आनाकानी कर रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
First dose was administered due to fear of Corona, people are hesitant to second
हिसार। लगातार कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं। ऐसे में लोगों का टीकाकरण के प्रति रुझान कम होता जा रहा है। जहां पहले दस हजार से ज्यादा टीकाकरण होता था, वह घटकर 5 हजार से भी कम हो गया है। गांव टीकाकरण के लिए डोर टू डोर अभियान चलाने के बावजूद भी लोग टीकाकरण के लिए आनाकानी करते नजर आ रहे हैं। कोरोना के डर से लोगों ने पहली डोज तो ली लेकिन अब लगातार नए केसों का आंकड़ा कम हो जाने के कारण लोगों का रुझान कम हो चुुका है। कोरोना से मिली राहत सोमवार को 33 नए मरीज आए। लगातार बीते चार दिनों से डेथ का कोई मामला सामने नहीं आया। जिले में 327 एक्टिव केस रह गए हैं।
विज्ञापन

---------
ऐसे हुआ टीकाकरण के प्रति लोगों का रूझान -
7 फरवरी - 5438
8 फरवरी - 5406
9 फरवरी - 3447
10 फरवरी - 2864
11 फरवरी - 2055
12 फरवरी - 2184
13 फरवरी - 774
14 फरवरी - 4485
-------
हमारी ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अब टीकाकरण के लिए बहुत कम लोग आगे आ रहे हैं। टीकाकरण के लिए समझाने पर लोगों का कहना है कि बीमारी नहीं है तो टीकाकरण क्यों करवाना। लोगों को टीकाकरण के प्रति मोटिवेट करने के लिए पीएसची से पूरी हेल्थ टीम डोर टू डोर अभियान चला रही है। जिसमें बीडीपीओ, ग्राम सचिव व चिकित्सक लोगों के घर और स्कूलों में जाकर टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक कर रहे है।
विज्ञापन

- डॉ. विक्रम गौरिया, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज, सीएचसी, मिर्चपुर।
-------
लगातार कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा कम हो रहा है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 16 रह गई है। 13 मरीज अग्रोहा मेडिकल में, 2 नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। एक मरीज निजी अस्पताल में दाखिल है। लोगों को अभी भी सर्तकता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed