{"_id":"54ac04e94d2c4b3e5f3c6add226a0684","slug":"firing-at-the-police-catch-crooks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग
hisar
Updated Wed, 19 Mar 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब कारोबारी की हत्या के मामले में वांछित बदमाश विजय को पकड़ने सोमवार को बुद्वशैली गई सीआईए व सिवानी पुलिस पर विजय ने अंधाधुंध फायरिंग की। सोमवार दोपहर गांव में पहुंची सिवानी पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया और विजय को चोर रास्ते से भगा दिया।
विज्ञापन
सीआईए पुलिस ने पीछा करना शुरू किया तो बदमाश विजय व उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बाइक से गिरकर घायल हुए तो बदमाश खेतों में जाकर छिप गए और यहां भी पुलिस को खदेड़ने के लिए कई राउंड गोलियां चलाई। खेत में चारों ओर से घिर जाने के बाद बदमाशाें ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में दोनों युवकों के अलावा 50 के करीब नामालूम लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बुद्धशैली का विजय कालोद के शराब कारोबारी महीपाल की हत्या में पुलिस को वांछित था। पुलिस के लिए सिरदर्द बने विजय की कई दिनों से तलाश जारी थी। सिवानी के थाना प्रभारी देवराज को सूचना मिली कि विजय गांव में एक जगह छिपा हुआ है। सिवानी पुलिस की 2 टीमें दोपहर को बताए गए ठिकाने पर गांव में पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस को गांव में देखकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस पर पथराव कर विजय को चोर रास्ते से भगा दिया। पुलिस को यहां से भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। इसी बीच सोमवार शाम सीआईए स्टाफ को पता चला कि विजय मोहिला-घंघाला रोड पर अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहा है।
पुलिस ने उसका पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पर गोलीबारी की सूचना मिलने पर सिवानी के डीएसपी राजबीर सैनी भी मौके पर पहुंच गए। दोनोे तरफ से फायरिंग के दौरान विजय की बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे विजय और उसका साथी दीपक बाइक से गिरकर घायल हो गए।
पुलिस उन्हें पकड़ती इससे पहले वे एक खेत में सरसों की फसल में जाकर छिप गए। पुलिस ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया और विजय को पुलिस के हवाले हो जाने की अंतिम चेतावनी दी। इससे डरे विजय और उसके साथी दीपक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से उनसे 2 देशी कट्टे भी बरामद किए हैं।
डीएसपी राजबीर सैनी ने बताया कि पकड़े गए विजय व उसके साथी दीपक के अलावा 50 के करीब ग्रामीणों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पर पथराव कर विजय को भगाने में उनकी मदद करने वाले ग्रामीणों की पहचान करनी शुरू कर दी गई। जिन लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
2 घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के हाथ आए विजय की गिरफ्तारी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विजय पर हरियाणा में हत्या, हत्या प्रयास, अवैध हथियार रखने आदि के 24 संगीन मामले दर्ज हैं। इसके अलावा राजस्थान के तारानगर में भी विजय पर हत्या के प्रयास के 2 मामले दर्ज हैं।
सिवानी के अलावा विजय की राजस्थान पुलिस को भी तलाश थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।