फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire in tent house due to short circuit, goods worth Rs 35 lakh ashes

शार्ट सर्किट से टेंट हाउस में आग, 35 लाख रुपये का सामान राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fire in tent house due to short circuit, goods worth Rs 35 lakh ashes
हांसी।आग लगने से जलकर राख हुई मुन्ना भाई गाड़ी।संवाद - फोटो : Hisar
हांसी। गांव जमावाडी में बुधवार रात शिव टेंट, लाइट व बिस्तर हाउस में आग लग गई। आग से 35 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट था। हालांकि अब तक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों और विधायक ने पीड़ित दुकान मालिक को आर्थिक सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन

जमावाडी निवासी सतीश कुमार का गांव में ही टेंट हाउस है। बुधवार रात तकरीबन 11 बजे दुकान से आग की लपटों और धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों ने सतीश कुमार को सूचना दी। सूचना पर सतीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना देकर ग्रामीणों के साथ आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी रात तकरीबन एक बजे पहुंची लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले ही आग से दुकान में रखा जेनरेटर, लाइट का सामान, डीजे का सामान और टेंट का सामान जलकर राख हो गया। सतीश ने बताया कि आग से करीब 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व सरपंच सुदेश जमावाडी ने कहा कि टेंट स्वामी सतीश ने कड़ी मेहनत से दुकान में सामान एकत्रित किया था लेकिन आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को ग्रामीणों ने लघु सचिवालय पहुंचकर एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलावत से से मुलाकात की और आर्थिक सहायता की मांग की। एसडीएम ने तहसीलदार व पटवारी को मौके पर भेजकर घटनास्थल का निरीक्षण कराने की बात कही। सतीश ने शार्ट सर्किट की शिकायत बिजली विभाग को भी दी।

पूर्व सरपंच सुदेश जमावाडी ने कहा कि हम सरकार व प्रशासन से मांग करते हैं कि पीड़ित सतीश को उचित मुआवजा दे। पूर्व सरपंच सुदेश यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने भी पीड़ित की आर्थिक मदद की है। इसके साथ ही विधायक विनोद भयाना ने एक लाख रुपये और समाजसेवी मदन मोहन सेठी ने 50 हजार रुपये से आर्थिक मदद की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed