फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire broke out in the iron store, due to the fire not being extinguished on time, it spread to the warehouse

Hisar: आयरन स्टोर में लगी आग, समय पर आग न बुझने से गोदाम तक फैली, भिवानी से बुलानी पड़ीं दमकल की गाड़ियां

Sun, 05 May 2024 12:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 05 May 2024 12:18 PM IST
सार

सिवानी मंडी में आयरन स्टोर में आग लगने से हड़कंप मच गया। मालिक ने बताया कि स्टोर के पास बने एक ऑफिस के कर्मचारी का फोन आया कि उसके स्टोर में से धुआं निकल रहा है। सूचना पाकर वह तुरंत मौके पर पहुंचा। साथ ही उसने दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया। 

विज्ञापन
Fire broke out in the iron store, due to the fire not being extinguished on time, it spread to the warehouse
आग - फोटो : संवाद

विस्तार

सिवानी मंडी के एक आयरन स्टोर में शनिवार देर रात आग लग गई। समय पर आग पर काबू न पाने से आग साथ लगते गोदाम में भी फैल गई। आग पर काबू के लिए हिसार व भिवानी से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझाया जा सका। इस घटना में स्टोर व गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गोठड़ी निवासी अनिल का मुख्य मार्ग हिसार राजगढ़ रोड पर मंडी मोड़ के नजदीक आयरन स्टोर है। स्टोर के साथ लगते ही मकान में उसने गोदाम बना रखा है। अनिल ने बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे स्टोर बंद करके घर गया था। रात करीब 1 बजे उसके पास स्टोर के पास बने एक ऑफिस के कर्मचारी का फोन आया कि उसके स्टोर में से धुआं निकल रहा है। सूचना पाकर वह तुरंत मौके पर पहुंचा। साथ ही उसने दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया। मौके पर जाकर उसे स्टोर खोला तो वहां आग लगी हुई थी। उसने स्टोर के ऊपर कमरे बनाकर किराये पर दे रखे हैं। उसमें एक परिवार रह रहा है। तब तक वह भी सकुशल नीचे आ गया था। इस मकान में छपार निवासी सोनू अपने दो बच्चों के साथ रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक नहीं पहुंची दमकल तो पुलिस वालों ने जाकर उन्हें उठाया
अनिल के मुताबिक वह करीब एक घंटे तक दमकल वालों को फोन करते रहे, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा, जबकि दमकल केंद्र घटना स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर है। इसी बीच प्राइवेट पानी के टैंकर की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। धीरे-धीरे आग फैलती चली गई और स्टोर से गोदाम तक पहुंच गई। यही नहीं स्टोर बने मकान में रखा सिलिंडर भी आग की चपेट में आकर फट गया, जिससे आग तेजी से फैलने लगी।


इसी बीच पुलिस वाले दमकल केंद्र पहुंचे और वहां जाकर उन्हें उठाया। जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी यहां पहुंची तो उसमें नाम मात्र का ही पानी बचा हुआ था, जिसकी वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस पर हिसार व भिवानी से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। इन गाड़ियों के आने के बाद साढ़े तीन घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। मगर तक सब कुछ जलकर राख हा चुका था।

आसपास घर भी किए खाली
आग का विकराल रूप देखकर आसपास के लोग भी अपने घरों से सिलिंडर व अन्य सामान को बाहर ले आए। यही नहीं लोगों को अपनी पूरी रात रोड पर ही बितानी पड़ी। इस वजह से पूरी रात बिजली भी बाधित रही। रविवार सुबह किसान संगठनों के नेता भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed