फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire Broke out in handloom showroom at hisar

हिसार: राजगुरु मार्केट में हैंडलूम के शोरूम में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों में पाया आग पर काबू

Wed, 30 Mar 2022 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 02:11 PM IST
सार

बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में थोड़ा समय लगा लेकिन जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।  

विज्ञापन
Fire Broke out in handloom showroom at hisar
हैंडलूम शोरूम में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हिसार की राजगुरु मार्केट में स्थित एक हैंडलूम के शोरूम में बुधवार दोपहर को अचानक आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में शोरूम में रखा कुछ सामान जल गया।

विज्ञापन


मद्रास हैंडलूम शोरूम के मालिक संजय ग्रोवर ने बताया कि दोपहर 12 बजे अचानक शोरूम की लाइट एक धमाके के साथ बंद हो गई। जब उन्होंने देखा तो शोरूम के गोदाम में लिफ्ट के पास रखे सामान में आग लगी हुई थी जिससे गोदाम में धुआं धुआं हो गया था। इस पर शोरूम के कर्मचारियों ने तुरंत खिड़कियों में लगे शीशे तोड़ दिए ताकि धुआं बाहर निकले। साथ ही दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में थोड़ा समय लगा लेकिन जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। शोरूम के मालिक के अनुसार इस घटना में उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed