{"_id":"648b62f254992b584a068bb4","slug":"fire-broke-out-in-a-fast-food-shop-in-rajguru-market-three-fire-engines-brought-under-control-hisar-news-c-21-hsr1005-158104-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राजगुरु मार्केट में फास्ट फूड की दुकान में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राजगुरु मार्केट में फास्ट फूड की दुकान में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
विज्ञापन
हिसार। राजगुरु मार्केट में वीरवार शाम को एक फास्ट फूड की दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान में रखा सामान जल गया।
जानकारी के अनुसार राजगुरु मार्केट में जैन साड़ी के साथ लगती नंद फास्ट फूड की दुकान से अचानक शाम करीब 7 बजे धुआं निकलने लगा। जिस समय यह घटना हुई, उस समय दुकान बंद थी। पड़ोसी दुकानदार विपिन ने धुआं देखकर तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर दकमल की तीन गाड़ियां घटना स्थल के लिए रवाना की गई। घटनास्थल पर पहुंचते ही दमकल कर्मचारियों ने आग बुझाना शुरू किया। आग दुकान की बेसमेंट में रखे डीप फ्रीजर में लगी हुई थी। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी है। करीब आधे घंटे में आग को बुझाया गया। गनीमत यह रही कि आग आसपास की दुकानों में नहीं फैली और कोई बड़ा हादसा होने से भी टल गया।
मार्केट में भीड़ व सड़कों पर खड़े वाहनों के कारण दमकल कर्मचारियों को हुई परेशानी
यह घटना शाम 7 बजे हुई, जिस समय मार्केट में पूरी भीड़ होती है। मार्केट में ग्राहकों की भीड़ और सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाहनों के कारण दमकल की गाड़ियों को घटना स्थल तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान सड़क पर खड़े दुपहिया व चार पहिया वाहनों को हटवाया गया, तब जाकर गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
दुकानदारों ने दोहराई मार्केट में दमकल गाड़ी स्थायी रूप से खड़ी करने की मांग
उधर, मार्केट के दुकानदारों ने प्रशासन से मार्केट में स्थायी रूप से एक दमकल की गाड़ी खड़ी करने की मांग दोहराई। उनके मुताबिक मार्केट में काफी भीड़भाड़ रहती है। ऐसे में दमकल की गाड़ी को पहुंचने में समय लग जाता है। इसे देखते हुए एक गाड़ी स्थायी रूप से यहां तैनात की जानी चाहिए।