फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   FIR instructions against those developing illegal colonies

Hisar News: अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों पर एफआईआर के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
FIR instructions against those developing illegal colonies
हिसार। उपायुक्त अनीश यादव ने मंगलवार को एससी/एसटी और डीटीपी टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में जिला नगर योजनाकार को अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हर महीने इसकी प्रगति रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजना सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित वीसी सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ अवैध कॉलोनियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट जैसे मामलों में मुकदमा दर्ज होने के एक माह में चालान पेश करने व अगले एक माह में गवाहों के बयान दर्ज करवाने की दिशा में त्वरित कार्रवाई करें। उपायुक्त ने जिला न्यायवादी सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चिन्हित अपराधों से जुड़े मुकदमों में त्वरित कार्रवाई की जाए। बैठक में हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश हरिराम, जिला न्यायवादी दीपक लेघा, जिला नगर योजनाकार दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed