{"_id":"628df15b428bb25cff51dd42","slug":"fir-filed-against-farmer-leaders-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुलिस कर्मी की वर्दी पर लगी नेम प्लेट तोड़ने और जातिसूचक गाली देने के आरोप में किसान नेताओं पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुलिस कर्मी की वर्दी पर लगी नेम प्लेट तोड़ने और जातिसूचक गाली देने के आरोप में किसान नेताओं पर केस दर्ज
Wed, 25 May 2022 02:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 May 2022 02:35 PM IST
सार
सिविल लाइन थाना पुलिस ने किसान नेता शमशेर सिंह नंबरदार, सूबे सिंह बूरा, रमेश सैनी, सत्यवीर सिंह और 25-30 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के हिसार में लघु सचिवालय के सामने किसानों के प्रदर्शन के दौरान इंस्पेक्टर की वर्दी पर लगी नेमप्लेट तोड़ने, जातिसूचक गाली देने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में चार नामजद किसान समेत 30 पर केस दर्ज हुआ है। सिविल लाइन थाना प्रभारी दलबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दलबीर सिंह का कहना है कि मंगलवार को काफी तादात में किसान प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से सचिवालय के दोनों गेटों को बंद कर दिया था। प्रदर्शन के दौरान कुछ किसान नेताओं ने अंदर जाने का प्रयास किया। जब उन्हें रोकने लगे तो उन्होंने मेरी वर्दी पर लगी नेम प्लेट तोड़ दी इसके अलावा मेरा मोबाइल फोन छीन कर उसे तोड़ दिया।
विज्ञापन
मुझे जातिसूचक गाली भी दी। किसानों ने सरकारी काम में बाधा भी पहुंचाई। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने किसान नेता शमशेर सिंह नंबरदार, सूबे सिंह बूरा, रमेश सैनी, सत्यवीर सिंह और 25-30 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन