फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fertilizer was being sold without license in Bass, case registered

Hisar News: बास में बिना लाइसेंस के बेचा जा रहा था खाद, केस दर्ज

Tue, 04 Mar 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 04 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer was being sold without license in Bass, case registered
बास (हिसार)। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हांसी की टीम ने बिना लाइसेंस के खाद बेच रही न्यू चेतना बीज भंडार की दुकान पर छापा मारा। टीम को इस दौरान दुकान पर न तो खाद बेचने का कोई लाइसेंस मिला और न ही जिस कंपनी का खाद दुकान पर मिला वह पंजीकृत मिली।
विज्ञापन

खाद निरीक्षक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हांसी की अधिकारी आरती की शिकायत पर बास थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनको सूचना मिली थी कि न्यू चेतना बीज भंडार बास में दुकान पर बिना लाइसेंस के नकली खाद बेचा जा रहा है, जिसके बाद 25 फरवरी को दुकान का निरीक्षण किया गया था। दुकान में एनपीके खाद जो कि गुजरात के अहमदाबाद की एनबीटी क्रॉप साइंस नामक कंपनी द्वारा बनाया गया था।
विज्ञापन

इस कंपनी द्वारा न्यू चेतना बीज भंडार को इस खाद का बिल भी दिया गया था और इसकी डीलरशिप भी दी गई थी। न्यू चेतना बीज भंडार के संचालक ने बताया कि उसने यह खाद बिल से ही खरीदा है और लाइसेंस अथॉरिटी को अपडेट के लिए दिया हुआ है। दुकान से लिए गए सैंपल को उप-कृषि निदेशक हिसार के माध्यम से जांच के लिए संयुक्त निदेशक गुण नियंत्रण अधिकारी पंचकूला को भेज दिया। वहां से पता चला कि कंपनी एफसीओ कंट्रोल ऑर्डर के तहत रजिस्टर्ड नहीं है और न ही इस निर्माता कंपनी को हरियाणा राज्य में किसी प्रकार की खाद बिक्री की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक मार्च को न्यू चेतना बीज भंडार बास का फिर से निरीक्षण किया गया। खाद प्राप्ति और खरीद के बिल दुकानदार ने प्रस्तुत नहीं किए। दुकानदार द्वारा खाद की गैर कानूनी तरीके से बिक्री की गई है। इस बारे में थाना बास के जांच अधिकारी एएसआई सुशील ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed