फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Felling of trees started from Mahaveer Colony to Sector 1-4 to make a road along the drain

Hisar News: महावीर कॉलोनी से सेक्टर 1-4 तक नाले के साथ रोड बनाने को लेकर पेड़ों की कटाई शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Felling of trees started from Mahaveer Colony to Sector 1-4 to make a road along the drain
सड़क निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई करते कर्मचारी। 
हिसार। सीएम की घोषणा को पूरा करने में आ रही अड़चन आखिकार 7 साल बाद दूर हो गई है। महावीर कॉलोनी से सेक्टर 1-4 तक नाले के साथ प्रस्तावित रोड के लिए पेड़ों की कटाई सोमवार से शुरू कर दी गई है। रोड निर्माण को लेकर यहां करीब 585 पेड़ काटे जाएंगे। खास बात यह है कि यह काटे जाने वाले पेड़ों की एवज में चरखी दादरी में पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री ने इस रोड के निर्माण की घोषणा की थी। बीएंडआर के अधिकारियों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर भी अलॉट कर दिया था। चूंकि जिस जगह पर रोड बनाया जाना है, वह वन क्षेत्र है। नियमानुसार अगर किसी प्रोजेक्ट की एवज में पेड़ काटे जाते हैं तो बदले में वन विभाग को जमीन उपलब्ध करवाई जाती है, जहां वह काटे गए पेड़ों की संख्या के हिसाब से नए पेड़ लगाता है। चूंकि इस मामले में भी ऐसा कुछ ही था। मगर बीएंडआर वन विभाग को इस जमीन के बदले में जमीन उपलब्ध नहीं करवाया पाया, जिस कारण उसे वन विभाग से एनओसी भी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

आखिर में घोषणा के 6 साल बाद बीएंडआर ने वन विभाग को पेड़ लगाने के लिए चरखी दादरी में 1.85 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाई। इसके बाद बीएंडआर को वन विभाग ने एनओसी दी और अब पेड़ों की कटाई का काम शुरू हो पाया। इस रोड की चौड़ाई 7 मीटर व लंबाई करीब 1800 मीटर होगी। हालांकि इसके लिए बीएंडआर वन विभाग से 9.75 मीटर ली है। इस रोड के बनने से महावीर कॉलोनी, सेक्टर 1-4, सूर्य नगर, शिव कॉलोनी के लोगों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा इस रोड के निर्माण से दिल्ली रोड से भी वाहनों का बोझ कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट में एक और अड़चन
वहीं सीएम की घोषणा में एक और अड़चन सामने आ गई है। चूंकि पहले ही इसका टेंडर किया जा चुका है। मगर अब ठेकेदार पुराने रेट में काम करने को तैयार नहीं है। अगर ठेकेदार काम नहीं करता है तो बीएंडआर को फिर से टेंडर लगाना पड़ेगा और उसके लिए एस्टीमेट भी दोबारा से तैयार करना पड़ेगा। ऐसे में संभावना है कि रोड का काम शुरू होने में लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।


तलवंडी राणा रोड : एयरपोर्ट ने 7.75 एकड़ जमीन वन विभाग को सौंपी, एनओसी मिलना बाकी
उधर, तलवंडी राणा के लिए प्रस्तावित रोड निर्माण को लेकर एयरपोर्ट की तरफ से 7.75 एकड़ जमीन वन विभाग के नाम कर दी गई है। वहीं वन विभाग ने पेड़ों की एवज में बीएंडआर से 66 लाख रुपये बजट की डिमांड की है। बीएंडआर की तरफ से यह बजट वन विभाग को दिए जाने के बाद एनओसी मिल जाएगी। इसके बाद रोड निर्माण के लिए डीएनआईटी तैयार की जाएगी। उधर रोड निर्माण को लेकर तलवंडी राणा के ग्रामीणों का धरना जारी है। बता दें कि तलवंडी राणा के लिए एनएच 9 से एयरपोर्ट की चहारदीवारी के साथ-साथ बॉटलिंग प्लांट तक रोड बनाए जाने का फैसला किया था। इस रोड की लंबाई 2.4 किलोमीटर व चौड़ाई साढ़े 7 मीटर होगी।
---------------

तोशाम रोड के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना
हिसार। हिसार-तोशाम रोड के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव बालावास में धरना दिया। साथ ही बीएंडआर के एक्सईएन सचिन भाटी को ज्ञापन भी सौंपा। एक्सईएन ने ग्रामीणों से कहा कि इसके एस्टीमेट की फाइल सीएम कार्यालय में हैं। वहां से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर अलॉट करने में डेढ़ माह का समय लगेगा। मगर तब तक रोड पर पैचवर्क करवा दिया जाएगा और यह कार्य मंगलवार से ही शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि ग्रामीणों ने एक्सईएन से कहा कि अगर विभाग 20 सितंबर तक पैचवर्क नहीं करवाता है तो ग्रामीण फिर से धरने पर बैठ जाएंगे।

इससे पहले 5-6 गावों के सरपंचों ने सोमवार सुबह 10 बजे बालावास में धरना शुरू किया। हालांकि पहले धरना स्थल नलवा में निर्धारित किया गया था, लेकिन किसी कारणवश धरना स्थल को बदल दिया गया। सोमवार दोपहर 12 बजे तक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो ग्रामीण रोड जाम करने की तैयारी करने लगे, लेकिन गुप्तचर विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया कि अधिकारी मौके पर आ रहे हैं। कुछ ही देर में बीएंडआर के एक्सईएन सचिन भाटी मौके पर पहुंचे। एक्सईएन व ग्रामीणों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। इस अवसर पर विकास ढांडा, कंवारी सरपंच संजय, बालावास सरपंच शिव, धमाणा सरपंच सुनील, भोजराज सरपंच रामनिवास, रविंद्र दूहन, राजेश, बलमत दुहन, अनूप दुबेटा, बनी दुबेटा, बल्ली स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed