फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Faults in 13 feeders; power supply from city to villages affected.

Hisar News: 13 फीडरों में फॉल्ट, शहर से गांवों तक बिजली आपूर्ति रही प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Faults in 13 feeders; power supply from city to villages affected.
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की दैनिक ब्रेकडाउन रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार रात और बुधवार को हिसार सर्कल के 13 फीडरों में तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इनमें 11 केवी के 8 और 33 केवी के 5 फीडर शामिल हैं। जंपर टूटने और केबल खराब होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार 11 केवी फीडरों में दिल्ली गेट शहरी फीडर सबसे अधिक 2 घंटे 8 मिनट तक प्रभावित रहा। यहां केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हुई। बाला जी फीडर पर ट्री फॉल्ट के कारण 1 घंटा 43 मिनट, सिटी थाना फीडर पर केबल जलने से 1 घंटा 37 मिनट और नागोरी गेट फीडर पर जंपर टूटने से 1 घंटा 10 मिनट बिजली बंद रही।
विज्ञापन


इसके अलावा कैमरी, धाणी गारण, मटलौडा और बड़धावर फीडरों पर भी तकनीकी खराबी के कारण 15 मिनट से लेकर एक घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति प्रभावित रही।

खेदड़ समेत पांच 33 केवी फीडर भी रहे प्रभावित

33 केवी फीडरों में नांगथला सब स्टेशन सबसे अधिक 1 घंटा 53 मिनट तक प्रभावित रहा। वहीं गबीपुर फीडर पर 1 घंटा 30 मिनट, खेड़ड़ पर 1 घंटा, एचटीएम पर 45 मिनट और आजाद नगर फीडर पर 20 मिनट बिजली बाधित रही। इनमें ट्री फॉल्ट, पोस्ट इंसुलेटर पंचर और चेंजओवर जैसी तकनीकी खराबियां सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 केवी फीडरों की प्रमुख खराबियां

फीडर
अवधि
कारण

दिल्ली गेट
2 घंटे 8 मिनट
केबल बॉक्स क्षतिग्रस्त

बाला जी
1 घंटा 43 मिनट
ट्री फॉल्ट

सिटी थाना
1 घंटा 37 मिनट
केबल जली

नागोरी गेट
1 घंटा 10 मिनट
जंपर टूटा

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही बिजली गुल

फीडर
अवधि
कारण

मटलौडा 1 घंटा 5 मिनट
ट्री फॉल्ट

बड़धावर 35 मिनट
जंपर टूटा

कैमरी 25 मिनट
जंपर टूटा

धाणी गारण 15 मिनट
डिस्क पंचर

33 केवी फीडरों की प्रमुख खराबियां

33 केवी नांगथला – 1 घंटा 53 मिनट

33 केवी गबीपुर – 1 घंटा 30 मिनट

33 केवी खेड़ड़ – 1 घंटा

33 केवी एचटीएम – 45 मिनट

33 केवी आजाद नगर – 20 मिनट


तकनीकी टीमों ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट को ठीक किया। बारिश के मौसम में बार-बार आने वाली बिजली संबंधी खराबियों को लेकर टीमें पूरी तरह अलर्ट हैं।

- सुशील कुमार, इंचार्ज कंट्रोल रूम, बिजली निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article