फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Father's friend did obscene act with girl, case registered

Hisar News: पिता के दोस्त ने की बच्ची से अश्लील हरकत, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Father's friend did obscene act with girl, case registered
हिसार। जिले में आठवीं कक्षा की बच्ची से उसके पिता के दोस्त ने अश्लील हरकत की। आरोप है कि इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर बगला निवासी रविंद्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसका अपनी पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। उसकी 11 साल की बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। दो साल पहले रविंद्र से जान-पहचान हुई।जनवरी 2025 में बच्चों की स्कूल की छुट्टी चल रही थी। उस समय वह बीमार था। इस दौरान रविंद्र ने कहा कि बीमारी के चलते तुम बच्चों का ध्यान नहीं रख पा रहे। मैं कुछ दिन के लिए उन्हें अपने घर ले जाता हूं। करीब 10 दिन बाद जब बच्चे घर आए तो बेटी गुमसुम रहने लगी। पूछने पर उसने बताया कि रविंद्र ने कमरे में बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत की। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed