फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Father and son arrested for cheating of Rs 62 lakh in the name of selling a plot

Hisar News: प्लॉट बेचने के नाम पर 62 लाख की ठगी, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 12 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Father and son arrested for cheating of Rs 62 lakh in the name of selling a plot
हिसार। आजाद नगर थाना पुलिस ने प्लॉट बेचने के नाम पर 62 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दिनेश शर्मा और उसके पिता ईश्वर शर्मा को शनिवार को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि सेक्टर 16/17 निवासी सुदेश कुमार बूरा ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने शिवाजी कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर 23-ए की बिक्री के नाम पर उनसे 62 लाख रुपये नकद लिए, लेकिन न तो प्लॉट ट्रांसफर किया और न ही रकम लौटाई। शिकायत पर पुलिस ने 24 अक्तूबर 2024 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

एक वर्ष चली जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से ठगी को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने शिवाजी कॉलोनी, आजादनगर निवासी दिनेश शर्मा और उसके पिता ईश्वर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed