फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Father and son accused of murderous attack in land dispute arrested

Hisar News: जमीनी विवाद में जानलेवा हमले के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Father and son accused of murderous attack in land dispute arrested
हिसार। आजाद नगर थाना पुलिस ने 27 मई को गांव देवा में जमीनी विवाद में राममेहर और उसके परिजनों पर जानलेवा हमले के आरोपी देवा निवासी प्रहलाद और उसके बेटे परमजीत को गिरफ्तार किया है। आजाद नगर थाने के जांच अधिकारी एएसआई सिकंदर ने बताया कि देवा निवासी राममेहर ने अपने भाई प्रहलाद व उसके बेटे परमजीत के खिलाफ जान से मारने की नीयत से गोली चलाने व झगड़ा कर चोटें मारने की शिकायत दी थी। उसने बताया था कि भाई प्रहलाद के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा है। 5 दिन पहले दोनों के बीच समझौता हो गया था। इस पर 27 मई को खेत जोतने गया तो प्रहलाद का लडका परमजीत ट्रैक्टर लेकर आ गया। वहीं, प्रहलाद भी खेत में बनी ढाणी से बंदूक लेकर आया गोली चलाने लगा। उसने जान से मारने की नीयत से हम पर फायर किए। मेरी पत्नी के पैरों पर गोली लगने से वह घायल हो गई। इसके बाद प्रहलाद, परमजीत व अन्य ने मेरे बेटे, पत्नी और मेरे साथ मारपीट की। परमजीत ने जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed