फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   fastag toll tax system

अप-डाउन की पर्ची न कटने पर टोल कर्मियों से उलझते रहे वाहन चालक

Fri, 17 Jan 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
fastag toll tax system
fastag toll tax system - फोटो : Hisar
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टोल पर कैश लेन में 24 घंटे के दौरान अप-डाउन की छूट खत्म कर देने का वीरवार को व्यापक असर दिखाई दिया। जिले में पड़ने वाले चारों टोल प्लाजा पर दिनभर गहमा-गहमी रही और कैश लेन पर वाहनों की 1 से 3 किलोमीटर तक की लंबी लाइनें लगी देखी गई। लंबी लाइनों और अप-डाउन की छूट न होने के चलते कुछ वाहन चालक दूसरे गांवों से लंबा रास्ता तय कर टोल और समय बचाते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में बरवाला रोड पर बाडोपट्टी टोल प्लाजा, हांसी रोड पर रामायण टोल प्लाजा, अग्रोहा रोड पर चिकनवास टोल प्लाजा और राजगढ़ रोड स्थित चौधरीवास टोल प्लाजा हैं। एनएचएसआई द्वारा 15 जनवरी से ही कैश लेन से गुजरने वाले वाहनों को 24 घंटे में अप-डाउन करने पर दी जाने वाली छूट खत्म कर दी। इसका असर यह हुआ कि वीरवार को इन टोल पर अनेक वाहन चालक अप-डाउन की पर्ची कटवाने को लेकर टोल कर्मी से उलझते दिखे। हालांकि कहीं से किसी बड़े झगड़े की सूचना नहीं है, लेकिन सभी टोल पर कुछ वाहन चालकों द्वारा बहस करने की सूचना जरूर है।
विज्ञापन

छूट में शामिल नहीं जिले का कोई टोल
परिवहन एवं यातायात मंत्रालय द्वारा बुधवार को ही देश के 65 टोल को अपने कुल लेन का 25 प्रतिशत लेन कैश लेन बनाने की छूट प्रदान की थी। यह छूट 30 दिनों तक के लिए दी गई है, जिसके तहत प्रदेश के 5 टोल ही आते हैं और जिले का कोई टोल इस छूट के दायरे में नहीं है। इसके चलते सभी चारों टोल पर एक ही कैश लेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल पर लगी लंबी लाइनें
जिले के चारों टोल पर बने सिंगल कैश लेन में लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। ये कतारें एक से लेकर तीन किलोमीटर तक की लंबी थीं। बाडोपट्टी और रामायण टोल पर इन कतारों की लंबाई लगभग तीन किलोमीटर तक पहुंची हुई थी तो चिकनवास में दो किलोमीटर तक और चौधरीवास में करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। इसके विपरीत फास्टैग वाली लाइनें लगभग खाली रही और वाहन आने के कुछ सेकेंड के साथ ही टोल से गुजरते दिखाई दिए।
वाहन चालकों को नहीं मालूम था
बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों को 24 घंटे के दौरान वापसी करने पर भी अब पूरा चार्ज देना पड़ा। बरवाला की ओर से आने वाले एक वाहन चालक बाडोपट्टी टोल पर अप-डाउन की पर्ची काटने को लेकर कर्मी से उलझ गया। लंबी बहस और पीछे खड़ी गाड़ियों द्वारा हॉर्न पर हॉर्न बजाए जाने के कारण उसे सिंगल पर्ची कटवाकर ही गुजरना पड़ा।
अनेक वाहन चालकों ने बदला रास्ता
टोल पर लंबी-लंबी लाइनें देख और अप-डाउन की छूट खत्म होने के चलते अनेक वाहन चालकों ने अपना रास्ता बदल लिया। बहुत से वाहन विभिन्न गांवों से होते हुए गुजरे, भले उन्हें 3 से 8 किलोमीटर लंबा रास्ता क्यों न तय करना पड़ा। बाडोपट्टी टोल से जाने की बजाय बहुत से वाहन चालक बहबलपुर-जेवरा-खेड़ी बर्की वाले रास्ते से निकले। इसी प्रकार नरवाना के समीप वाले टोल की बजाय वाहन चालक धर्मखेड़ी से गुजरते दिखाई दिए। रामायण टोल पर जाने की बजाय वाहन चालक खरड़ अलीपुर से होते हुए निकले।

कुछ वाहन चालकों ने अप-डाउन की पर्ची को लेकर बहस अवश्य की, लेकिन कोई लड़ाई-झगड़े की नौबत नहीं आई। एक ही कैश लेन होने के कारण लाइनें तो लंबी लग रही है। सरकार फास्टैग बनवाने के लिए लगातार वाहन चालकों को जागरूक कर रही है और छूट भी दे रही है। लोगों को चाहिए कि फास्टैग बनवाएं और टोल से बिना रुके निकलें।
दिनेश कुमार, मैनेजर, बाडोपट्टी टोल प्लाजा, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed