{"_id":"65d4f5abf1f9cf82360ec244","slug":"farmers-will-surround-bjp-office-today-and-burn-effigy-of-government-hisar-news-c-21-hsr1020-325863-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आज भाजपा कार्यालय का घेराव कर सरकार का पुतला फूंकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आज भाजपा कार्यालय का घेराव कर सरकार का पुतला फूंकेंगे किसान
विज्ञापन
हिसार में लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे किसान।
हिसार। संयुक्त किसान मोर्चा हिसार के पक्का मोर्चा के सदस्य 21 फरवरी को 11 बजे बीजेपी कार्यालय का घेराव करेंगे। किसान सरकार का पुतले दहन करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान के लंबित मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन जारी है। किसानों की एमएसपी सी 2 + प्लस 50 प्रतिशत देने, बिजली कानून रद्द करने,कर्जा मुक्ति, लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को न्याय देने की मांग पर विश्वासघात किया है।
हरियाणा के मोर्चा ने प्रदेश सरकार द्वारा रास्ता रोके जानें,किसानों पर निराधार मुकदमे खारिज किए जाएं। गिरफ्तार किए गए किसानों को तुरंत रिहा किया जाए। अश्रु गैस के गोले छोड़ने, इंटरनेट पाबंदी और हर प्रकार की दमनात्मक कार्यवाहियों की कड़ी निन्दा करते हैं। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लोगों को तंग करने के लिए जिलों को लोकल रास्तों और पंजाब की सीमाओं के रास्तों को रोक रखा है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोर्चा से सभी रास्तों को तुरंत प्रभाव से खोले जाने की मांग की है। हरियाणा के लोगों को एक प्रकार से बंधी बना दिया गया है। धरने पर शमशेर सिंह नंबरदार, सरदानन्द राजली, डाॅ. करतार सिवाच, राजीव मलिक, शकुंतला जाखड़, मजदूर नेता मनोज सोनी, सुरेंद्र मान, प्रेम वकील, रमेश मीरका, बलराज, सूबे सिंह बूरा, महा सिंह राजली, ओम प्रकाश,राकेश ठाकन, अजय नंबरदार,रमेश सैनी आदि शामिल रहे।
संयुक्त किसान संघर्ष समिति बालसमंद तहसील का आंदोलन को समर्थन करने का निर्णय
संयुक्त किसान संघर्ष समिति बाल समंद तहसील कमेटी ने किसान आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। समिति के प्रधान सुरेन्द्र आर्य ने कहा कि संयुक्त किसान संघर्ष समिति बालसमंद तहसील की कार्यकारिणी में वीरेंद्र पूनिया को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान किसान आंदोलन में हर स्तर पर सहयोग करेंगे। समिति संरक्षक दिलबाग हुड्डा ने बताया कि बालसमंद तहसील समिति एसकेएम की हर काल का समर्थन करेंगे। समिति उपप्रधान विजय भाम्भू ने कहा कि किसान अपनी मांगों पर अडिग हैं। मा. सत्यवीर गढ़वाल ने कहा कि बुधवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर मा. सत्यवीर गढ़वाल, मोहन मीठारवाल, औम कस्वां, पूर्व सरपंच जगदीश लौरा, पवन लौरा, सुनील नेहरा, विजय भाम्भू, प्रहलाद सिंह, राजेश कड़वासरा, जसपाल जाखड़, पृथ्वी बैनीवाल, रामभगत श्योराण, राजकुमार नम्बरदार, संदीप धीरणवास, प्रदीप ढाका, महेंद्र लाम्बा, अनिल गोरछी, करण सिंह मैहला, बलजीत मान्जू, प्रेम कड़वासरा, कपूर सिंह बुगालिया मौजूद थे।
विज्ञापन
किसान बड़ा निर्णय लेकर आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर होंगे: सुरेश कौथ
नारनौंद। सरकार किसानों की सभी मांगें जल्द से जल्द पूरी करे अन्यथा किसान बड़ा निर्णय लेकर आंदोलन को तेज करने के लिए मजबूर होंगे। उक्त शब्द भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता सुरेश कौथ ने खेड़ी चौपटा धरने पर लोगों को संबोधित करते हुए कहे।उन्होंने कहा कि वे पैदल जाकर दिल्ली के बॉर्डर को पार कर सकते हैं, लेकिन खेड़ी चौपटा के पक्के मोर्चे को मजबूत बनाकर आगे की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। इसके लिए प्रदेश के किसानों से बात की जा रही है। हम पूरी मजबूती के साथ दिल्ली में जाएंगे। सरकार में दम है तो हमें रोक कर दिखाए। किसान नेता विकास सीसर ने बताया कि सरकार ने जो प्रपोजल भेजा था वह किसानों को नामंजूर है। किसान अपनी फसलों पर एमएसपी लेकर रहेगा। इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक क्यों न जाना पड़े। इस अवसर पर किसान नेता काला गामड़ा, रणबीर मलिक, कुलदीप खरड़, कैलाश मलिक, सतीश पुट्टी, राजकुमार हाडोदी, धर्मपाल बडाला, संदीप दलाल, सुंदर पनिहार, बलजीत पुट्ठी, विकास राखी आदि मौजूद रहे। संवाद