फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers will be able to get wheat crop insured at Rs 464 per acre, last date is 31st

Hisar News: 464 रुपये प्रति एकड़ से गेंहू की फसल का बीमा करा सकेंगे किसान, 31 अंतिम तारीख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to get wheat crop insured at Rs 464 per acre, last date is 31st
हिसार। रबी सीजन की फसलों के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण शुरु हो गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी शुरु हो गई है। किसान 31 दिसंबर 2024 तक फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। गेहूं फसल के लिए 464.63 रुपये प्रति एकड़ का प्रीमीयम देकर बीमा कराया जा सकता है।
विज्ञापन

रबी सीजन में गेहूं, सरसों, जौ, सूरजमुखी व चना की फसलें अधिसूचित की गई है। ऋणी किसान बैंकों में अपनी फसलों का सही ब्योरा देकर अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं व गैर ऋणी किसान कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से 31 दिसंबर तक अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। किसानों को गेहूं फसल के लिए 464.63 रुपये प्रति एकड़, सरसों फसल के लिए 311.85 रुपये प्रति एकड़, जौ फसल के लिए 296.10 रुपये प्रति एकड़, सूरजमुखी की फसल के लिए 315 रुपये प्रति एकड़ तथा चना फसल के लिये 228.38 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से प्रीमियम देना होगा। जो ऋणी किसान इस स्कीम का लाभ नहीं लेना चाहते वह इस स्कीम से ऑप्ट आउट करने का आवेदन अपने बैंक में जाकर दें सकते हैं। किसान स्थानीय आपदाओं, फसल कटाई प्रयोग, फसल कटाई के बाद में हुए नुकसान के सर्वे उपरांत 6 दिन के अन्दर-अन्दर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसी तरह बीमा कंपनी भी इस बारे केवल 4 दिन के अन्दर-अन्दर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि को आदेश दिए कि फसल बीमा योजना की गाइडलाइन अनुसार अधिक से अधिक किसानों को इस स्कीम का लाभ देने के लिए बैंकों में, मंडियों में तथा कृषि विभाग के कार्यालयों में बैनर लगा कर जागरूक करें। बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि कृषि विभाग के सभी खण्ड में अपना कार्यालय खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed