फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers to protest at Market Committee offices in Hisar today; offices to remain locked for three hours.

हिसार: मार्केट कमेटी कार्यालयों पर किसानों ने ताला लगाया, तीन घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन

Wed, 14 Oct 2026 09:30 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 14 Oct 2026 09:30 AM IST
सार

मोर्चा ने किसानों से अपील की है कि जहां भी फसल एमएसपी से नीचे बिक रही है, वे विरोध दर्ज करवाएं। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
Farmers to protest at Market Committee offices in Hisar today; offices to remain locked for three hours.
कार्यालय पर लगाया ताला - फोटो : संवाद

विस्तार

फसल खरीद में कथित लूट, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बिक्री और किसान विरोधी शर्तों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा आज, 14 अक्तूबर को प्रदेश भर के मार्केट कमेटी कार्यालयों पर तालाबंदी करेगा। यह प्रदर्शन सभी जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे तक चलेगा।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता सरदानंद राजली ने बताया कि मंडियों में किसानों को उनकी फसल का निर्धारित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। धान और बाजरे की खरीद पर प्रति एकड़ सीमा, जिलों से जुड़ी शर्तें और पोर्टल की अनिवार्यता के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान का निर्धारित भाव 2461 रुपये और बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन इसके बावजूद किसानों को कम कीमत मिल रही है।
विज्ञापन


मोर्चा ने किसानों से अपील की है कि जहां भी फसल एमएसपी से नीचे बिक रही है, वे विरोध दर्ज करवाएं। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed