फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers staged a protest for DAP.

Hisar News: डीएपी के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest for DAP.
सिवानी मंडी के गांव बिधवान में धरना देकर बैठे किसान।
सिवानी मंडी। डीएपी खाद की कमी और वितरण में कथित मनमानी पर किसानों ने सोमवार को विरोध जताया। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने बिधवान स्थित सहकारी समिति कार्यालय में धरना दिया। समिति कर्मचारियों की ओर से खाद वितरण की स्थिति स्पष्ट करने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि सरकार की ओर से सहकारी समिति को करीब 1,700 बैग डीएपी भेजी गई थी। इसके बावजूद बिधवान, सिवाच समेत कई गांवों के किसानों को खाद नहीं मिली। किसान समिति कार्यालय पहुंचे लेकिन उन्हें शुरुआत में संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इससे नाराज किसान कार्यालय में धरने पर बैठ गए। उन्होंने समिति कर्मचारियों से डीएपी की उपलब्धता और वितरण की जानकारी मांगी। किसानों का आरोप था कि एक ओर उन्हें खाद के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर समिति की ओर से सही जानकारी नहीं दी जा रही। इससे किसानों में रोष बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में समिति कर्मचारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को बताया कि 500 बैग गांव ढाणी भाकरां और 500 बैग बुद्धशैली में बांटे गए हैं। शेष बैग अन्य स्थानों पर उतारे गए थे। पवन कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि बचे हुए डीएपी बैग भी किसानों को वितरित किए जाएंगे। इसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed