{"_id":"6a10a9fef0bcb84c9e0bbbcb","slug":"farmers-staged-a-march-demanding-compensation-for-flood-damage-hisar-news-c-21-hsr1020-875651-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए किसानों ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए किसानों ने निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन
राजगढ़ रोड से किसान अपनी मांगों को लेकर लधु सचिवालय की ओर जाते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। बाढ़ और जलभराव से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग के लिए भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को नियाणा गांव से लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए पहुंचे किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश कौथ ने किया।
सुरेश कौथ ने कहा कि सरकार को किसानों, ग्रामीणों और गरीब मजदूरों को बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा तुरंत देना चाहिए। उन्होंने मांग उठाई कि सिंचाई एवं अभियांत्रिकी विभाग को तत्काल धन उपलब्ध करवाया जाए ताकि बाढ़ प्रबंधन और जल निकासी से जुड़े कार्य समय रहते पूरे किए जा सकें। पिछले साल जलभराव से खराब हुई फसलों, क्षतिग्रस्त मकानों और पशु हानि का मुआवजा अब तक प्रभावित किसानों और मजदूरों को नहीं मिला है।
यूनियन के प्रवक्ता जोगेंद्र मय्यड़ ने बताया कि किसान एसडीएम हिसार से भी मिले और उन्हें क्षेत्र के हालात से अवगत कराया। एसडीएम ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान महासचिव धर्मपाल बडाला, सचिव बबलू सहरावत, जिला प्रधान कृष्ण पूनिया, हांसी सचिव डॉ. संदीप चहल, कुलवंत उमरा, सत्यवान कनौह, कुलदीप उमरा माैजूद रहे।