{"_id":"66449a3b3fc8624fce0a1744","slug":"farmers-showed-black-flags-to-former-finance-minister-captain-abhimanyu-in-hisar-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: गांव मसूदपुर में भाजपा का विरोध, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को किसानों ने दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: गांव मसूदपुर में भाजपा का विरोध, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को किसानों ने दिखाए काले झंडे
Wed, 15 May 2024 04:49 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 15 May 2024 04:49 PM IST
सार
पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु गांव में घुसने लगे तो किसान उनकी गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गए और भाजपा व उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने कहा कि जब किसानों पर अत्याचार हो रहे थे तो उस समय कैप्टन अभिमन्यु ने किसानों का समर्थन क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
पूर्व वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का विरोध करते किसान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार के गांव मसूदपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने उनको काले झंडे दिखाकर नारेबाजी करते विरोध जताया। हिसार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए गांव मसूदपुर में गए हुए थे। गांव में घुसते ही उनका सामना किसानों से हो गया। किसानों ने उनकी गाड़ी के आगे खड़े होकर काले झंडे दिखाए और भाजपा व उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु द्वारा नारनौंद विधान सभा क्षेत्र के गांव मसूदपुर, डाटा, गुराना, खानपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला के पक्ष में नारनौंद विधानसभा के गांव मसूदपुर में लोकसभा चुनाव के लिए वोट की अपील करने के लिए पहुंचे थे। जिसकी सूचना आसपास के किसानों को लग गई तो डाटा व मसूदपुर के किस मसूदपुर गांव के बस स्टैंड पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
जैसे ही पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु गांव में घुसने लगे तो किसान उनकी गाड़ी के आगे आकर खड़े हो गए और भाजपा व उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने कहा कि जब किसानों पर अत्याचार हो रहे थे तो उस समय कैप्टन अभिमन्यु ने किसानों का समर्थन क्यों नहीं किया। किसान अपनी जायज मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे थे लेकिन उनको आपकी सरकार ने दिल्ली नहीं जाने दिया तो अब किस अधिकार से भाजपा के लोग हमारे गांव में आ रहे हैं। गांव के ही कुछ लोगों के अनुरोध पर उन्होंने गांव के कार्यक्रम में जाने दिया।