फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers released, will sit at the protest site again from today

Hisar News: डीसी से वार्ता के बाद देर रात किसानों को रिहा किया, आज से फिर धरना स्थल पर बैठेंगे

Sat, 24 Feb 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 24 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers released, will sit at the protest site again from today
नारनौंद । किसानों के अनुसार पुलिस ने उन पर कम से कम 50 बार आंसू गैस के गोले छोड़े। आंसू गैस के लोगों से भी कई किसान घायल हुए हैं। किसानों के अनुसार पुलिस किसानों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की कि घरों में घुसकर लोगों को पीटा गया। देर रात को किसानों और प्रशासन के अधिकारियों के बीच वार्ता चली। जिला उपायुक्त उत्तम सिंह और पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद वार्ता में मौजूद रहे। किसानों ने अपने साथियों को रिहाई की मांग की। बातचीत के दौरान दिन में हिरासत में लिए गए किसान नेताओं को रिहा करने पर सहमति बन गई। सहमति बनने के बाद इन किसान नेताओं को खेड़ी चौपटा में ही लाया गया। किसान नेता अपने आंदोलन को लेकर अब शनिवार को धरनास्थल पर बैठक करेंगे। बैठक में आंदोलन के अगले कदम को लेकर कोई फैसला किया जाएगा। अखिल भारतीय किसान सभा ने खेड़ी चौपटा की घटना के बाद 24 फरवरी को किसान सभा की बैठक बुलाई है। लघु सचिवालय के बाहर धरना स्थल पर होने वाली बैठक में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन






एसपी ने की शांति की अपील
हांसी एसपी मकसूद अहमद ने प्रेस को बयान जारी कर कहा कि पुलिस ने किसान नेताओं को शांतिपूर्वक समझने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। किसान उग्र होकर पुलिस प्रशासन को तीन तरफ से घेरकर पथराव कर दिया । अपने बचाव में पुलिस प्रशासन द्वारा हल्के पुलिस बल का प्रयोग किया गया। किसानों के पथराव से 3 पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए व 21 अधिकारी व कर्मचारी को चोटे आई। 3 घायल कर्मचारियों को सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस व सिविल प्रशासन के वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया। एसपी ने किसान संगठनो से अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed