{"_id":"683f4cfd95a1434851013c02","slug":"farmers-opposed-the-passing-of-high-tension-line-without-compensation-hisar-news-c-21-hsr1020-639830-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिना मुआवजा दिए हाईटेंशन लाइन गुजारने का किसानों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिना मुआवजा दिए हाईटेंशन लाइन गुजारने का किसानों ने किया विरोध
विज्ञापन
सिवानी मंडी। बीकानेर से पातड़ा पंजाब की ओर बिना मुआवजा दिए बिछाई जा रही हाईटेंशन बिजली लाइन का सिवानी ब्लॉक के किसानों ने विरोध किया। उपमंडल के झुम्पा, सैनीवास और लीलस गांव में संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में तीन प्रमुख किसान संगठनों ने किसानों से संपर्क कर जनजागरण अभियान चलाया और आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।
भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन को कॉर्पोरेट घरानों के हवाले कर रही है। बिना मुआवजा दिए खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजारकर सरकार किसानों के हक पर डाका डाल रही है।
जब तक किसानों को उसकी जमीन का उचित मुआवजा और सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलेगी तब तक इस परियोजना का काम बंद रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा किसानों को बिना जानकारी दिए धोखे से कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं। अगर किसी किसान के खेत में हादसा हो गया तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इस दौरान अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य सचिव दयानंद पूनिया, ब्लॉक सचिव अंतर कसवां, जम्हूरी किसान सभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष आजाद सिंह मिरान, भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक प्रधान संदीप ओला ने किसानों को संबोधित किया।