Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers Mahapanchayat over water issue today in Chanaot village; Hansi district administration on alert mode

चानौत गांव में पेयजल की मांग को लेकर धरना: महापंचायत को मिला व्यापक समर्थन, MP व MLA समेत पहुंचे कई किसान नेता

Thu, 28 May 2026 10:17 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 28 May 2026 10:17 AM IST
सार

गांव चानौत में बिजली और पानी को लेकर किसानों का जारी बेमियादी धरने के बीच आंदोलन और तेज हो गया है। तापमान चढ़ने के साथ ही किसानों का पारा चढ़ गया है। महांपचायत में राजनीति के कई दिग्गज आए। महांपचायत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है।

विज्ञापन
Farmers Mahapanchayat over water issue today in Chanaot village; Hansi district administration on alert mode
हांसी के चानौत गांव में महापंचायत - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी के चानौत गांव में पीने के पानी की समस्या के समाधान को लेकर चल रही महापंचायत को राजनीतिक और किसान नेताओं का खुला समर्थन मिला है। ग्रामीणों के इस आंदोलन को बल देने के लिए हिसार के सांसद जयप्रकाश, नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़, इनेलो नेत अभय चौटाला, किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी, हर्ष छिकारा और सुरेश कोथ समेत कई प्रमुख हस्तियां महापंचायत में पहुंचीं।

विज्ञापन


महापंचायत को संबोधित करते हुए नेताओं ने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों की पानी की मांग पूरी तरह से जायज है और सरकार को इसका जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए। हिसार सांसद जयप्रकाश और विधायक जस्सी पेटवाड़ ने चिंता जताते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर बात है कि लोगों को पीने के पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए भी कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि गांव के लोगों का पानी पर पूरा हक है और वे इसे लेकर रहेंगे, किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन


वहीं, किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने सरकार और प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन चैनत गांव को अकेला समझने की भूल न करे, क्योंकि पूरा हरियाणा इस गांव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। महापंचायत में मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों ने भी एक सुर में ऐलान किया है कि जब तक गांव के लिए स्थायी पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक उनका यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed