फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers' Mahapanchayat on water issue today

Hisar News: पानी के मसले पर किसानों की महापंचायत आज, जुटेंगे दिग्गज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers' Mahapanchayat on water issue today
हांसी। गांव चानौत में बिजली और पानी को लेकर किसानों का जारी बेमियादी धरने के बीच आंदोलन और तेज हो गया है। तापमान चढ़ने के साथ ही किसानों का पारा चढ़ गया है। पानी के मसले पर किसानों की महापंचायत वीरवार को होगी। इस महांपचायत में राजनीति के कई दिग्गज जुटेंगे। इधर, महापंचायत से पहले शहरवासियों ने डीसी से मिलकर चानौत की इस मांग पर एतराज जताया है। महापंचायत में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य कई किसान नेताओं के पहुंचने की संभावना है। महांपचायत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन

इस महापंचायत से ठीक एक दिन पहले जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने जलघर के निर्माण में देरी पर एक एसडीओ आशीष कुंडु व एक जेई अमित पंघाल को निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि इस कार्रवाई से धरना खत्म नहीं होगा। उन्हें गांव में भाखड़ा की पाइपलाइन से ही पानी चाहिए। धरने पर बुधवार को नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ व किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने पहुंच कर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

महापंचायत वीरवार सुबह 11 बजे होगी। इसमें रोघी खाप, सात बास खाप व अन्य खाप के प्रतिनिधि भी पहुंचेंगे। इस महापंचायत में ही आगामी रणनीति तय कर निर्णय लिया जाएगा। धरने का संचालन कर रही कमेटी के सदस्य व सरपंच प्रतिनिधि हिमांशु ने बताया कि गांव में 7.86 करोड़ रुपये से जलघर की मरम्मत होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया वाटर टैंक व चहारदीवारी का निर्माण होना था। इसके लिए करीब 4 से 5 महीने पहले ग्रांट जारी हो गई थी। अधिकारियों ने टेंडर नहीं लगाया गया। इसी के चलते अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। धरने का संचालन कर रहे अनूप सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री की इस कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने शहर के जलघर को भाखड़ा से जोड़ने के लिए डाली जा रही पाइपलाइन से कनेक्शन देने की मांग की थी. लेकिन वह मांग पूरी नहीं हुई है।


चानौत की मांग के विरोध में आए शहरवासी
हांसी। बरवाला रोड भाखड़ा नहर से हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन से चानौत गांव को कनेक्शन देने की मांग को लेकर चल रहे धरने के विरोध में अब शहर के नागरिक भी आ गए हैं। बुधवार को शहर के विभिन्न नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी राहुल नरवाल से मुलाकात कर इस मुद्दे पर अपना कड़ा विरोध दर्ज करवाया। नागरिकों ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर शहर स्तर पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
नागरिकों ने उपायुक्त से कहा कि भाखड़ा नहर से लाई जा रही यह पाइपलाइन विशेष रूप से हांसी शहर की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से बिछाई जा रही है। शहर पहले ही लगातार बढ़ती आबादी और गर्मी के मौसम में जल संकट की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में यदि इस लाइन से अन्य क्षेत्रों को कनेक्शन दिया गया तो शहरवासियों के हिस्से का पानी प्रभावित होगा और भविष्य में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो सकता है।

शहरवासियों को लंबे समय से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पहले ही प्रभावित रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शहर के हितों को सर्वोपरि रखते हुए इस पाइपलाइन से किसी भी अन्य गांव या क्षेत्र को कनेक्शन देने की अनुमति न दी जाए। डीसी राहुल नरवाल ने आश्वासन दिया कि मामले से संबंधित सभी पक्षों को ध्यान में रखकर नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed