{"_id":"655e3753b037b3b346025baa","slug":"farmers-create-ruckus-accused-of-distributing-fake-fertilizer-on-distributor-hisar-news-c-21-hsr1020-264642-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डिस्ट्रीब्यूटर पर नकली खाद बांटने का आरोप, किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डिस्ट्रीब्यूटर पर नकली खाद बांटने का आरोप, किसानों ने किया हंगामा
Wed, 22 Nov 2023 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
बरवाला अनाज मंडी स्थित दुकान के बाहर नारेबाजी करते किसान।
बरवाला। शहर की नई अनाज मंडी में दुकान नंबर 79 न्यू श्री श्याम पेस्टीसाइड एंड सीड सेंटर पर बुधवार को किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप था कि कुछ दिन पूर्व वे डिस्ट्रीब्यूटर नवीन मंडल की अनाज मंडी स्थित दुकान से डीएपी खाद लेकर गए थे, लेकिन खाद डालने के बाद फसल में कुछ बढ़ोतरी दिखाई नहीं दी। ऐसे में उन्हें खाद को लेकर कुछ संशय हुआ तो उन्होंने खाद के बाकी बचे बैग को खोलकर चेक किया। उन्हें खाद के बैग में मिट्टी व क्रशर भरा मिला। यह सब देखकर किसानों ने किसान नेताओं को सारी बात से अवगत करवाया व कृषि विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
इसके बाद कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सोम प्रकाश मौके पर पहुंचे किसानों द्वारा दिखाई जा रही खाद के सैंपल लेने से इन्कार करते हुए दुकान में रखे अन्य खाद के बैग से सैंपल ले लिए। इस संबंध में दो किसानों ने पुलिस में मामले की लिखित शिकायत दी है। गांव खेदड़ के किसान आजाद सिंह ने बताया कि वह 24 अक्तूबर को नई अनाज मंडी की श्री श्याम पेस्टीसाइड एंड सीड सेंटर से खाद के बैग लेकर गया था। किसान ने बताया कि खाद नकली निकली। डिस्ट्रीब्यूटर नवीन मंडल से खाद बदलने की बात कही तो राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए जान से मारने की धमकी दी व खाद के बैग बदलने से मना कर दिया।
गांव भैणी बादशाहपुर के किसान रवि, देवी लाल व राकेश का कहना है कि वह और उनके गांव के कई किसान 2 अक्टूबर को उपरोक्त दुकान से खाद के बैग लेकर गए थे। खाद के स्थान पर क्रशर से भरे हैं। इस संबंध में जब दुकानदार को फोन पर बोला गया तो बैग बदलने के बजाय दुकान पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। देर शाम तक पुलिस ने मामले के संबंध में एफआईआर नहीं की थी। इस मौके पर किसान चंदगीराम सिहाग, अनिल गोरछी, संदीप सिवाच, रामकेश नैन, रोहतास राजली, सत्यवान खेदड़, प्रवीन पनिहार, सोनू बोबुआ व सचिन शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
किसानों की शिकायत के बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों द्वारा लाए बैग से खाद के सैंपल लेने में असमर्थता जताते हुए दुकान में रखे अन्य बैग से सैंपल भरवाए हैं। सैंपल डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर कार्यालय के माध्यम से लैब में भेजे जाएंगे। तत्पश्चात आगामी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सोम प्रकाश, एसडीओ, कृषि विभाग
खाद के साथ नैनो यूरिया व अन्य सामान जबरदस्ती देने वाली फर्म का लाइसेंस होगा रद्द
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप-निदेशक राजबीर सिंह ने बताया कि जिले में माह अक्टूबर से अब तक 12286.50 मैट्रिक टन डीएपी व 23151.56 मैट्रिक टन यूरिया की उपलब्धता हो चुकी हैं। इसके अलावा इफको यूरिया के 52 हजार बैग व 14 हजार बैग डीएपी 23 नवंबर तक व यूरिया का रैक 24 नवंबर तक आना है। जिले में खाद की किसी भी प्रकार की कमी नहीं हैं। इसके अतिरिक्त जो खाद विक्रेता खाद के साथ नैनो यूरिया व अन्य उत्पाद जबरदस्ती देता है, तो उस फर्म का खाद लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। जिले में तीन फर्म का खाद का लाइसेंस निलंबित भी कर दिए गए हैं व एक खाद विक्रेता का खाद लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी चल रही हैं।