फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers' complaint - Holes dug to install poles in the fields without permission, farmers from Rawalwas Khurd and Dhiranvas will protest today

Hisar News: किसानों का आरोप-बिना मंजूरी खेतों में खंभे लगाने के लिए खोदे गड्ढे, रावलवास खुर्द और धीरणवास के किसान आज करेंगे विरोध प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers' complaint - Holes dug to install poles in the fields without permission, farmers from Rawalwas Khurd and Dhiranvas will protest today
बालसमंद। क्षेत्र के गांव रावलवास खुर्द और धीरणवास में किसानों की जमीन पर बिना पूर्व सूचना और मंजूरी के खंभे लगाने के लिए गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। किसानों का आरोप है कि एक एकड़ तक की जमीन में खोदाई कर निर्माण सामग्री डाली गई है। रावलवास खुर्द के किसान राजबीर ने बताया कि सोलर प्रोजेक्ट के तहत सिवानी से फतेहाबाद और खनौरी पाटड़ा तक बिजली लाइन बिछाई जा रही है। इसी कड़ी में उनके खेत में बिना अनुमति पोल लगाने की तैयारी की गई है। रेती-बजरी व अन्य निर्माण सामग्री भी खेत में डाल दी गई है, जिससे अब वे फसल नहीं बो सकते और मुआवजा भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरणवास ने कहा कि किसानों की जमीन का उपयोग जबरन करना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। रविवार को रावलवास खुर्द गांव में किसान एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बालसमंद के एसडीओ दिनेश ने कहा कि न तो हमने पोल के लिए कोई गड्ढे खुदवाए हैं और न ही किसी कंपनी को इसकी मंजूरी दी है। यदि ऐसा है तो मामला दर्ज कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed