फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer protest

बाडो पट्टी में विधायक जोगीराम को बिजली घर का करना था उद्घाटन, किसानों ने पहले ही कर दिया

Tue, 15 Jun 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer protest
बरवाला के गांव बाडो पट्टी में सोमवार को विधायक जोगीराम सिहाग को एक अस्थायी बिजली घर का उद्घाटन करना था। टोल पर धरने पर बैठे किसानों को इसकी सूचना मिल गई। सूचना पर काफी संख्या में किसान उद्घाटन स्थल पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, किसानों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते विधायक उद्घाटन करने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

करीब चार घंटे इंतजार के बाद प्रदर्शनकारियों ने गांव की मानदेय देवी के हाथों तिरंगा लहराकर उद्घाटन करवा दिया। हालांकि शाम को एक बार फिर से विधायक जोगी राम के बाडो पट्टी गांव पहुंचने की सूचना मिली। जिसके बाद दोबारा से किसान वहां पहुंच गए। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि विधायक जब आएंगे, उनको यहां काले झंडे दिखाएंगे। किसानों ने गांव के जलघर के सामने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर को दिखाए काले झंडे
बाडो पट्टी टोल से सोमवार को डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा गुजरे, इस दौरान उन्हें भी किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गंगवा के टोल से गुजरने की जैसे ही किसानों को सूचना मिली तो वे पहले से ही काले झंडे लेकर खड़े हो गए। रणवीर गंगवा जैसे ही अपने काफिले के साथ टोल पर पहुंचे तो किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed