फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer protest

किसानों के विरोध की लगी भनक तो तय शेड्यूल से एक घंटा पहले ही निरीक्षण करने पहुंचे विधायक

Wed, 12 May 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmer protest
किसानों के विरोध की भनक लगने पर विधायक विनोद भयाना ने अपने कार्यक्रम शेड्यूल में बदलाव कर दिया। वह तय शेड्यूल से एक घंटे पहले ही सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। करीब 20-25 मिनट तक वहां रुकने के बाद विधायक वहां से निकल गए। उधर किसान काल झंडों के साथ तय शेड्यूल के हिसाब से सिविल अस्पताल पहुंचे और शाम तक उनके इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को विधायक विनोद भयाना का सिविल अस्पताल के निरीक्षण पर आना था। तय शेड्यूल के हिसाब से उन्हें सुबह 11 बजे अस्पताल में आना था।
विधायक की सख्ती के बाद पानी, कुर्सी व टेंट का किया प्रबंध : उधर, विधायक विनोद भयाना सुबह 10 बजे अचानक सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उस दौरान उन्होंने देखा कि वैक्सीन लगवाने आ रहे बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं जमीन पर धूप में र्बैठे हुए हैं। यहां न तो वहां पर बैठने की व्यवस्था थी और नाही पीने के पानी की व्यवस्था थी। यह देख विधायक ने तुरंत सीएमओ डॉ. रत्ना भारती से बात की और कहा कि आपको दो घंटे का समय दिया जाता है या तो जल्द सभी व्यवस्थाओं को दुुुरुस्त करवाएं अन्यथा आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि जल्द ही अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा और उसके बाद कोरोना मरीजों का भी यहां पर इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन

विधायक के जाने के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे किसान : विधायक के अस्पताल से जाने के बाद किसान सुबह करीब 11 बजे विधायक का विधायक का विरोध करने के लिए अस्पताल पहुंचे। उनके साथ भारी संख्या में महिलाए भी पहुंची। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपने हाथों में काले झंडे लेकर सरकार व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसान शाम 4 बजे तक विधायक का आने का इंतजार करते रहे। किसानों को इस बात की भनक ही नहीं लगी कि विधायक अस्पताल का निरीक्षण कर वापस भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद भयाना किसानों के वोटों से बने विधायक : इस अवसर पर किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप खरड़ व दशरथ मलिक ने कहा कि आज विनोद भयाना किसानों के वोटों से विधायक बने हैं और जब किसानों की बारी आई तो वह किसानों के समर्थन में न आकर अपने घर में छिपकर बैठे हैं। हमने विनोद भयाना को दूसरी बार विधायक चुन कर विधानसभा में किसानों की आवाज को बुलंद करने भेजा था। मगर आज वह किसानों के खिलाफ ही विधानसभा में वोटिंग कर रहे हैं। अब भी समय हैं, वह अपने पद से त्याग पत्र देकर किसानों के बीच में आए। हम यह भी वादा करते हैं कि हम तीसरी बार भी विधायक बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा व जजपा के विधायक व मंत्रियों में इतनी हिम्मत है तो वह एक बार किसी गांव में भी आकर दिखाए।

कई दिनों से लोगों को पीने के पानी, कुर्सियों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मगर अब सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवा दिया। -विनोद भयाना, विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed