फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer protest against deupty CM Dushyant chautala in Hisar

किसानों के घेराव के चलते सवा दो घंटे एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकल पाए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत

Fri, 02 Apr 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer protest against deupty CM Dushyant chautala in Hisar
एयरपोर्ट से हकृवि के लिए उड़ान के दौरान नीचे खड़े किसानों ने हे​लिकॉप्टर को ही काले झंडे दिखाने श - फोटो : Hisar
हिसार। किसानों के घेराव के कारण उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सवा दो घंटे एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकल पाए। इस कारण से उन्हें अनाज मंडी में फसल खरीद का शुभारंभ करने, संत नगर में सांत्वना कार्यक्रम और अर्बन एस्टेट स्थित आवास पर जनसमस्याएं सुनने के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बावजूद उपमुख्यमंत्री वाया रोड शहर में प्रवेश नहीं कर पाए। आखिरकार दुष्यंत चौटाला को एयरपोर्ट से हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय तक हेलिकॉप्टर के जरिये उड़ान भरनी पड़ी। यहां से वह लघु सचिवालय, फिर आजाद नगर और सेक्टर 13 में ही जा पाए। लघु सचिवालय में उन्होंने जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। साथ ही अदालत परिसर में वकीलों के चैंबर में लगी लिफ्ट का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री आननफानन कार्यक्रमों को निपटाकर शाम पांच बजकर 9 मिनट पर हेलिकॉप्टर के जरिये गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। उधर, उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते डीआईजी बलवान सिंह राणा बुधवार रात से ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

इससे पहले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के शहर आगमन की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में किसान व विभिन्न संगठनों के नेता काले झंडों के साथ सुबह साढ़े दस बजे एयरपोर्ट के बाहर जुटना शुरू हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल रहीं। मगर मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन भारी पुलिस बल के कारण वे सफल नहीं हो सके। उपमुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर करीब एक बजे एयरपोर्ट पर उतरा। उपमुख्यमंत्री को एयरपोर्ट पर बैठक के बाद अनाजमंडी में फसल खरीद कार्य का शुभारंभ करना था, लेकिन किसानों के घेराव के चलते वह एयरपोर्ट से बाहर ही नहीं निकल सके। आखिरकार करीब तीन बजे हेलिकॉप्टर के जरिये दुष्यंत चौटाला एयरपोर्ट से निकलकर एचएयू पहुंचे। वहीं उनके काफिले को बाहर निकलने के लिए कच्चे रास्तों का सहारा लेना पड़ा। उधर, दुष्यंत के एयरपोर्ट से निकलने के साथ ही किसान भी दुष्यंत चौटाला के अर्बन एस्टेट स्थित आवास की तरफ चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दिया एंबुलेंस को रास्ता
इसी बीच एयरपोर्ट के अंदर से एक एंबुलेंस मरीज को लेकर बाहर निकली। मगर किसानों ने एंबुलेंस के लिए रास्ता नहीं दिया। किसानों का कहना था कि क्या पता कि इस एंबुलेंस के अंदर ही दुष्यंत चौटाला बैठे हों। आखिर में जब किसानों ने एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया तो चालक ने कच्चे रास्ते के जरिये एंबुलेंस को वहां से निकाला।
एचएयू में उतरा हेलिकॉप्टर, वाया रोड पहुंचे लघु सचिवालय
एयरपोर्ट से उपमुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर एचएयू स्थित क्रिकेट ग्राउंड में उतरा। यहां से वह वाया रोड लघु सचिवालय पहुंचे और यहां जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। साथ ही कोर्ट परिसर में वकीलों के चैंबर में लगी लिफ्ट का लोकार्पण किया।
लघु सचिवालय आए लोगों को लौटना पड़ा
उपमुख्यमंत्री की अधिकारियों के साथ बैठक को लेकर दोपहर करीब 12 बजे से ही भारी पुलिस बल लघु सचिवालय के मुख्यगेट पर तैनात कर दिया गया था। वहां आने वाले लोगों को भी लघु सचिवालय में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। लोगों का पुलिस से कहना था कि लघु सचिवालय में कई सरकारी कार्यालय हैं। वे अपने निजी काम से इन कार्यालयों में आए हैं। ऐसे में आमजन को वहां जाने देना चाहिए, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। जिस कारण कई लोग लघु सचिवालय के मुख्य गेट से ही लौट गए। दूसरी ओर लघु सचिवालय में स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मियों को भी बिना आईकार्ड के प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा था। उन्हें भी प्रवेश मुख्य गेट के साथ वाहन पार्किंग वाले गेट से प्रवेश दिया गया। ऐसे में जिनके पास आईकार्ड नहीं था, वह कर्मी पुलिस के साथ उलझते भी दिखे।
बॉक्सर पिंकी जांगड़ा को दिया आशीर्वाद, किसानों ने दिखाए काले झंडे
लघु सचिवालय से दुष्यंत चौटाला बॉक्सर पिंकी जांगड़ा के साकेत कॉलोनी स्थित आवास पर उसे आशीर्वाद देने पहुंचे। पिंकी जांगड़ा की 3 अप्रैल को शादी है। यहां पांच-छह किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसानों को पकड़कर वहां से खदेड़ दिया। यहां से उपमुख्यमंत्री सेक्टर 13 में दो-तीन कार्यकर्ताओं के घर चाय-पानी के कार्यक्रम में भी गए। इसके बाद वापस वह एचएयू पहुंचे, जहां शाम करीब पांच बजे वह हेलिकॉप्टर के जरिये गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए।
रद्द करने पड़े कई कार्यक्रम
उपमुख्यमंत्री को अनाजमंडी में फसल खरीद कार्य का शुभारंभ, अर्बन एस्टेट में लोगों की जनसमस्याएं सुनने और संत नगर में एक सांत्वना कार्यक्रम में पहुंचना था। मगर किसानों के विरोध के कारण उन्हें इन कार्यक्रमों का रद्द करना पड़ा।
दिन भर उपमुख्यमंत्री के आवास पर तैनात रहा भारी पुलिस बल
किसानों के विरोध के चलते दिन भर दुष्यंत चौटाला के अर्बन एस्टेट स्थित आवास पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान उक्त सड़क को दोनो तरफ बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। इस दौरान गली के अंदर जाने वालों लोगों को भी पूछताछ के बाद ही जाने की अनुमति दी जा रही थी। उधर उपमुख्यमंत्री के एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद किसान उनके आवास के पास पहुंच गए और यहां नारेबाजी की। मगर जब किसानों को पता चला कि दुष्यंत चौटाला अब आवास पर नहीं आएंगे और वह गुरुग्राम के लिए रवाना हो चुके हैं तो किसान वहां से लौट गए।

आम जनता को झेलनी पड़ी परेशानी
किसानों के विरोध को देखते हुए पुलिस द्वारा सूर्य नगर फाटक के साथ ही बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। इस कारण से वाहन चालकों को एक किलोमीटर की बजाय 10 से 12 किलोमीटर का सफर तय करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। हालांकि बाद में किसान इन्हीं बैरिकेड को तोड़कर किसान उपमुख्यमंत्री के आवास के पास पहुंचे।

 किसानों को एयरपोर्ट की ओर बढ़ने से रोकते पुलिस कर्मचारी। इस दौरान किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ने क?

किसानों को एयरपोर्ट की ओर बढ़ने से रोकते पुलिस कर्मचारी। इस दौरान किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ने क?- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed