{"_id":"61b42c5d875ab52ef8482539","slug":"farmer-of-punjab-died-in-accident-at-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: हिसार में आंदोलन से लौट रहे किसानों की ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, पंजाब के दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: हिसार में आंदोलन से लौट रहे किसानों की ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, पंजाब के दो किसानों की मौत
Sat, 11 Dec 2021 10:13 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:13 AM IST
सार
आंदोलन खत्म होने के बाद पंजाब के किसान नेशनल हाईवे 9 से होते हुए पंजाब जा रहे थे। जब किसानों का काफिला हिसार में बगला रोड मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने ट्राली को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हिसार में हादसे में घर लौट रहे किसान की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में नेशनल हाईवे 9 पर हिसार में अलसुबह हादसा हो गया। किसान आंदोलन से लौट रहे किसानों की ट्राली को ट्रक ने टक्कर मारी है। हादसे में पंजाब के मुक्तसर साहिब निवासी दो किसानों की मौत हो गई। इनमें से एक की पहचान सुखविंदर सिंह के तौर पर हुई है। हादसा अलसुबह करीब सात बजे हुआ है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई है और जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आंदोलन खत्म होने के बाद पंजाब के किसान नेशनल हाइवे 9 से होते हुए पंजाब जा रहे थे। जब किसानों का काफिला हिसार में बगला रोड मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आए एक ट्रक ने ट्राली को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ट्राली पलट गई जिससे मुक्तसर साहिब के किसान सुखविंदर समेत दो किसानों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए अन्य किसानों को इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन