Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Family went to offer condolences, meanwhile, a thief broke the locks and made off with jewelry worth 5 lakh

Hisar News: शोक प्रकट करने गया था परिवार, पीछे से चोर ने ताले तोड़कर 5 लाख के गहने उड़ाए

Fri, 13 Nov 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 13 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Family went to offer condolences, meanwhile, a thief broke the locks and made off with jewelry worth 5 lakh
चोरी के बाद बिखरा सामान
हांसी। शहर के डडल पार्क के नजदीक दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। यहां एक चोर ने बंद मकान के दो तालों को तोड़कर करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। परिवार के सदस्य परिचित की मौत पर शोक प्रकट करने गए हुए थे। इस दाैरान घर पहुंचे परिवार के किशोर ने चोर को देखकर पीछा भी किया, लेकिन आरोपी फरार होने में सफल हो गया। चोर सीसीटीवी फुटेज में भागता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मकान मालिक सोनू ने बताया कि परिवार के सदस्य शोक प्रकट करने गए हुए थे। इसी दौरान चोर ने घर के दो ताले तोड़कर अंदर रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सोनू के अनुसार चोर घर से सोने की दो अंगूठियां, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने का एक ताबीज और चांदी की दो पाजेब चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

14 वर्षीय बेटे ने हिम्मत दिखाकर किया चोर का पीछा
मकान मालिक ने बताया कि जब उनका 14 वर्षीय बेटा उमेश घर पहुंचा तो उसने चोर को चोरी करते हुए देख लिया। इसके बाद उमेश ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, चोर के हाथ में कुछ ऐसा लगा हुआ था, जिससे उसका हाथ फिसल गया और वह पकड़ में नहीं आ सका। उमेश ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में भागता नजर आया आरोपी
वारदात के बाद आरोपी सीसीटीवी फुटेज में भागता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले में किला चौकी इंचार्ज सूबे सिंह ने बताया कि चोरी की मौखिक सूचना मिली है। अभी तक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लिखित शिकायत मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed